Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AI makes its mark on wedding invitations; markets see a surge in vibrancy

Delhi NCR News: शादी के कार्डों पर चढ़ा एआई का रंग, बाजारों में बढ़ी रौनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
- 200 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं कार्ड, वुडन कार्ड बन रहे युवाओं की पहली पसंद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। शादियों के सीजन की शुरुआत होते ही बाजारों में शादी के कार्ड बनवाने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है। शाहदरा और शकरपुर के बाजारों में इन दिनों शादी के कार्ड की दुकानों पर ग्राहकों की खासी भीड़ देखने को मिल रही है। बदलते दौर के साथ शादी के कार्ड बनवाने का अंदाज भी बदल रहा है। अब लोग पारंपरिक कार्ड के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से तैयार होने वाले आकर्षक और अनोखे कार्ड को भी पसंद कर रहे हैं।

बाजार में 200 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक के शादी के कार्ड उपलब्ध हैं। कार्ड की कीमत उसकी डिजाइन, कागज, सजावट और उसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री पर निर्भर करती है। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार कार्ड का चयन कर रहे हैं। इन दिनों वुडन कार्ड का चलन भी काफी तेजी से बढ़ रहा है। लकड़ी से तैयार किए जाने वाले इन कार्डों को आकर्षक डिजाइन और खास अंदाज में तैयार किया जा रहा है। कई ग्राहक इन्हें अपनी शादी के निमंत्रण को यादगार बनाने के लिए पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


कार्ड कारोबार से जुड़े लोगों के मुताबिक, पहले जहां ग्राहक साधारण और पारंपरिक डिजाइन वाले कार्ड पसंद करते थे, वहीं अब उनकी पसंद में काफी बदलाव आया है। युवा खासतौर पर ऐसे कार्ड बनवाना चाहते हैं, जो देखने में अलग हों और लंबे समय तक यादगार बने रहें। एआई की मदद से ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार कार्ड का डिजाइन तैयार करवा रहे हैं। इसमें दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरों और आकर्षक ग्राफिक्स का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटों का काम अब मिनटों में
कार्ड कारोबारियों के अनुसार, पहले एक कार्ड का डिजाइन तैयार करने और उसमें बदलाव करने में काफी समय लगता था। कई बार ग्राहकों को डिजाइन पसंद नहीं आने पर दोबारा काम करना पड़ता था। अब एआई की मदद से कम समय में कई तरह के डिजाइन तैयार की जा सकते हैं।
कोट
आजकल लोग सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड वाले कार्ड भी काफी पसंद कर रहे हैं। ग्राहक इंटरनेट पर देखे गए डिजाइन को दुकानदारों को दिखाकर उसी तरह के कार्ड तैयार करवाने की मांग करते हैं। एआई के आने से डिजाइन तैयार करने का काम भी पहले के मुकाबले आसान और तेज हो गया है। -- विजय कुमार, कार्ड डिजाइनर


इस बार मार्केट में वुडन कार्ड की मांग भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। एआई की मदद से लकड़ी से तैयार किए जाने वाले इन कार्डों को आकर्षक डिजाइन और खास अंदाज में तैयार किया जा रहा है। जिसकी युवाओं के बीच खासी मांग है। यह युवाओं के लिए शादी की सबसे कीमती यादों में से एक हैं, जिस कारण वह इन कार्डों को अधिक पसंद कर रहे हैं।

-- शिवम वर्मा, कार्ड डिजाइनर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed