{"_id":"5b4eb1ec4f1c1b45748b586f","slug":"ahlcon-public-school-class-9-girl-suicide-case-principal-arrested-with-3-other-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एल्कान पब्लिक स्कूलः छेड़छाड़ से तंग आकर खुदकुशी मामले में प्रिंसिपल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एल्कान पब्लिक स्कूलः छेड़छाड़ से तंग आकर खुदकुशी मामले में प्रिंसिपल गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 18 Jul 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
class 9 girl suicide
- फोटो : अमर उजाला
एल्कान पब्लिक स्कूल में छेड़छाड़ से तंग आकर सुसाइड करने वाली छात्रा के मामले में मंगलवार को नोएडा पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल सहित तीन अध्यापकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मंगलवार को ही इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा के एसएसपी को तलब किया था। छात्रा के पिता के वकील विनयशरण ने बताया कि इलाहाबाद कोर्ट ने एसएसपी की जांच को संतोषजनक नहीं बताया। इसी के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
मालूम हो कि 20 मार्च को नौवीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया था। परिवार के लोगों ने टीचर नीरज आनंद, राजीव सहगल और प्रिंसिपल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया था। छात्रा महान कथक नृतक बिरजू महाराज की शिष्या थी।
विज्ञापन