{"_id":"680afaeff6ff9558d90fb384","slug":"agustawestland-case-tihar-jail-authorities-rejected-michel-s-allegations-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्ता वेस्टलैंड: मिशेल के आरोपों को तिहाड़ जेल अधिकारियों ने किया खारिज, कोर्ट में कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्ता वेस्टलैंड: मिशेल के आरोपों को तिहाड़ जेल अधिकारियों ने किया खारिज, कोर्ट में कही ये बात
Fri, 25 Apr 2025 08:31 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 25 Apr 2025 08:31 AM IST
सार
जेम्स ने दावा किया था कि उसे जेल में संदिग्ध रिकॉर्ड वाले कैदी के साथ रखा गया था। जेम्स के आरोपों को नकारते हुए जेल अधिकारियों ने गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट को बताया उसे कभी भी किसी अन्य व्यक्ति के साथ एक ही बैरक में नहीं रखा गया।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिहाड़ जेल प्रशासन ने गुरुवार को अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर मामले के आरोपी क्रिश्चियन मिशेल जेम्स के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। जेम्स ने दावा किया था कि उसे जेल में संदिग्ध रिकॉर्ड वाले कैदी के साथ रखा गया था। जेम्स के आरोपों को नकारते हुए जेल अधिकारियों ने गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट को बताया उसे कभी भी किसी अन्य व्यक्ति के साथ एक ही बैरक में नहीं रखा गया।
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश संजीव अग्रवाल ने अधिकारियों की दलीलें सुनीं और कहा कि कैदियों को सुरक्षा आकलन और स्थान की उपलब्धता के अनुसार बैरकों में रखा जाता है। बता दें कि ब्रिटिश नागरिक जेम्स के आरोपों के आधार पर जांच की गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद अदालत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे रिपोर्ट की कॉपी जेम्स के वकील के साथ साझा करें। जेम्स को कथित तौर पर बताया गया था कि तिहाड़ में उसके वार्ड में बंद एक मुस्लिम कैदी को उसे मारने का काम सौंपा गया था।
विज्ञापन