{"_id":"1d362afa828af6ab2e7321c3b0f9ebb6","slug":"agra-passenger-train-will-run-to-gwalior-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय गुरुदेव मेले के लिए ग्वालियर तक चलेगी आगरा पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय गुरुदेव मेले के लिए ग्वालियर तक चलेगी आगरा पैसेंजर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 25 Jul 2015 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में लगने वाले जय गुरुदेव मेले को देखते हुए रेलवे ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मेले के दौरान ट्रेनों में भीड़ के बढ़ने की संभावना को देखते हुए आगरा डिवीजन ने दिल्ली-फरीदाबाद-आगरा पैसेंजर को ग्वालियर तक चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इसको लेकर पब्लिक नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ ही सभी स्टेशनों को निर्देश दिए गए हैं कि वह ग्वालियर तक के लिए पैसेंजर ट्रेन का टिकट जारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि मथुरा में 26 जुलाई से 2 अगस्त तक जय गुरुदेव मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में आसपास के प्रदेशों से भी लोग आते हैं। फरीदाबाद व पलवल से भी हजारों की संख्या में लोग मथुरा जाते हैं।
विज्ञापन
आगरा डिविजन की जनसंपर्क अधिकारी भूपिंदर ढिल्लन का कहना है कि मेले के चलते दिल्ली-आगरा पैसेंजर को ग्वालियर तक चलाया जा रहा है। 28 जुलाई से 2 सितंबर तक आगरा पैसेंजर ग्वालियर तक जाएगी।
सभी स्टेशनों को ग्वालियर तक के लिए पैसेंजर ट्रेन का टिकट जारी करने के आदेश दे दिए गए है। इसी बहाने से शहर को ग्वालियर तक के लिए पैसेंजर सर्विस मिल गई है।