फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Agent arrested for sending people to France on fake visas after promising them jobs abroad

Delhi NCR News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर फर्जी वीजा से फ्रांस भेजने वाला एजेंट गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
-आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने तमिलनाडु से आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

- अक्तूबर में फ्रांस जाने की कोशिश करने वाले तीन यात्री पकड़े गए थे
-छह से बारह लाख लेकर विदेश भेजने का देते थे आश्वासन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विदेश में नौकरी का झांसा देकर यात्रियों को फ्रांस की फर्जी वीजा दिलाने वाले एक एजेंट को पुलिस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। पहचान 55 साल के वी कन्नन के रूप में हुई है। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एक माह पहले तीन यात्रियों को पेरिस भेजने की कोशिश की थी, लेकिन एयरपोर्ट पर उनके पास से फर्जी वीजा मिलने पर पुलिस ने उन्हें धोखाधड़ी के आरोप में पकड़ा था। पुलिस मुख्य आरोपी समेत अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि 28 अक्तूबर को तमिलनाडु के रहने वाले तीन यात्री पेरिस जाने के लिए आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन पर पहुंचे। दस्तावेजों की जांच में यात्रियों का पासपोर्ट लगा वीजा फर्जी मिला। तीनों यात्रियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। यात्रियों की पहचान नमक्कल तमिलनाडु निवासी नवीराज सुब्रमण्यम, प्रभाकरण सेंथिल कुमार और नितिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु निवासी मोहन गांधी एलंगोवन के रूप में हुई थी। पूछताछ में नवीराज ने बताया कि उसके भाई ने एक एजेंट से छह लाख रुपये में वीजा बनवाए, वहीं मोहन गांधी एलंगोवन और प्रभाकरन सेंथिलकुमार ने नमक्कल के एक एजेंट से 12-12 लाख में वीजा लिए थे। निरीक्षक संजय पंघाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फर्जी वीजा मुहैया करवाने वाले एजेंटों की धर पकड़ के लिए जांच शुरू की थी। पुलिस अब सरगना की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


नवंबर में 26 आरोपियों को पकड़ा
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने नवंबर माह में फर्जी वीजा और पासपोर्ट के मामले में 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें 6 एजेंट शामिल हैं। पुलिस ने थाने में दर्ज मामले में वांछित दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं दलाली और गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल 28 आरोपियों को पुलिस ने नवंबर माह में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article