फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After violence hit vote percentage, 83.7 per cent voting

हिंसा के बाद भी वोट प्रतिशत रहा हिट, 83.7 फीसदी मतदान

Sun, 17 Jan 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 17 Jan 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
After violence hit vote percentage, 83.7 per cent voting

दूसरे चरण का पंचायत चुनाव गुड़गांव और मेवात के दो ब्लॉक में संपन्न हुआ। गुड़गांव के दो ब्लॉक में औसत 84.7 फीसदी मतदान रहा। इसमें पटौदी में 84.7 फीसदी, फर्रूखनगर में 84.8 फीसदी मतदान हुआ। मेवात के दो ब्लॉक में औसत 83.7 फीसदी मतदान हुआ। यहां फिरोजपुर झिरका में 84.8 फीसदी और नगीना में 82.5 फीसदी मतदान हुआ। इन सभी ब्लॉक में पंच, सरपंच, पंचायत समिति के सदस्य और जिला परिषद् के पार्षद के लिए लोगों ने वोट किया।

विज्ञापन


मेवात के दो गांवों में चुनावी हिंसा हुई। इसमें दर्जनों लोग घायल हुए। घटना के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गई। गुड़गांव के दोनों ब्लॉक में हुआ चुनाव शांतिपूर्ण रहा। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर पुलिस मुस्तैद रही। देर शाम तक कहीं से कोई हिंसा की खबर नहीं आई। पहली बार इन ब्लॉक में जिला परिषद् के सदस्य और सरपंच के लिए ईवीएम से वोट डाले गए।
विज्ञापन


जबकि पंचायत समिति के सदस्य और पंच के लिए बैलेट पेपर से वोट दिया गया। बता दें कि पटौदी में 190, फर्रूखनगर में 168, फिरोजपुर झिरका में 170 और नगीना में 178 बूथों पर मतदान हुआ। इन सभी ईवीएम और बैलेट बॉक्स को द्रोणाचार्य कॉलेज के स्ट्रांग रूम में रखा गया है। इनकी तकदीर का फैसला 28 जनवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह साढ़े सात बजे से मतदान शुरू होना था, लेकिन अधिक ठंड और कोहरा होने की वजह से सुबह कम लोगों की भीड़ रही। सुबह मॉक पोलिंग के बाद भी चुनाव में कई खामियां दिखी। खंडेवला, डबोदा, तिरपरी समेत एक दर्जन गांवों के ईवीएम खराब होने से मतदान देर से शुरू हुआ। इसके अलावा अन्य बूथों से बीच-बीच में मशीन रुकने की शिकायत आई। इसकी वजह से सुबह के वक्त पोलिंग प्रतिशत की गति धीमी रही। फर्रूखनगर के बूथ नंबर 41, 150, 141 पर एक वार्ड में चुनाव चिन्ह की गड़बड़ी की शिकायत पर आधा घंटा मतदान रोका गया। छिटपुट घटनाओं के बीच चुनाव शांतिपूर्ण रहा।

दिन के साथ बढ़ा मतदान फीसदी
ग्रामीण इलाके में सुबह मतदान की गति धीमी रही। दिन चढ़ने के साथ मतदान फीसदी बढ़ने लगा। 09 बजे के बाद लोग मतदान केंद्रों पर उमड़े। सुबह दस बजे फर्रूखनगर में 12.8 फीसदी, पटौदी में 12.2 फीसदी रहा। दोपहर 12.00 बजे फर्रूखनगर में 34.9 फीसदी व पटौदी में 35 फीसदी रहा। शाम 04.00 बजे फर्रूखनगर में 75.6 फीसदी और पटौदी में 75.4 फीसदी हो गया। इसी तरह चुनाव प्रतिशत बढ़ता गया।

पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी जुट गए थे। कई नाकों पर बंद कर दिया गया था। महिलाओं और युवाओं में भी चुनाव को लेकर दिलचस्पी दिखी। नई पंचायत और पहली बार वोट दे रहे युवाओं में अधिक उत्साह था। महिला घर का कामकाज छोड़कर गांव के अदब के साथ घूंघट में वोट डालने आई थीं। सभी बूथों पर पुलिस मुस्तैद रही।

देर शाम तक जारी रहा रिजल्ट
वोट प्रक्रिया खत्म होने के बाद पंच और सरपंच के रिजल्ट रविवार को ही घोषित किए गए। पटौदी पंचायत समिति के 27 वार्ड के लिए 103 प्रत्याशी की तकदीर बैलेट पेपर में कैद हुई। पंच के लिए पटौदी ब्लॉक में 1069 वार्ड में 520 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे। 396 प्रत्याशियों को पहले ही सर्वसम्मति से चुना जा चुका था। 386 सरपंच पद के लिए 254 प्रत्याशी के बीच टक्कर रही। बाकी सर्वसम्मति से चुने गए।


फर्रूखनगर पंचायत समिति के 122 वार्ड के लिए 101 प्रत्याशियों की तकदीर कैद हुई, जबकि 50 सरपंच पद के लिए 217 प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इनमें तेलपुरी, बिलासपुर कलां, जाराऊं में सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। रविवार देर शाम तक इनकी गिनती होती रही। गांव के रिजल्ट के साथ जीते प्रत्याशियों में खुशी की लहर थी और वह मिठाइयां बांट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed