{"_id":"6702217d7d9bb61806856dac3d8263b1","slug":"after-two-years-people-do-not-get-flats-of-possession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल पहले मिलना था फ्लैट पर कब्जा, अबतक नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल पहले मिलना था फ्लैट पर कब्जा, अबतक नहीं मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 19 Oct 2015 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटा-वन सेक्टर के सामुदायिक केंद्र में रविवार को यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-18 और सेक्टर-20 के आवंटियों ने बैठक की। प्लॉट आवंटन के छह साल बाद भी कब्जा न मिलने और मौके पर विकास कार्य न होने के बावजूद भी लगातार अतिरिक्त पैसा जमा करने की प्राधिकरण नीति की खिलाफत की गई।
विज्ञापन
आवंटियों का कहना है कि प्राधिकरण अपनी गलत निर्णयों का बोझ उन पर डाल रहा है। आवंटियों पर अतिरिक्त पैसा जमा कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसको लेकर कई बार उनका प्रतिनिधि मंडल अधिकारियों से मिला लेकिन उनके द्वारा शासन के निर्णय का हवाला देकर इतिश्री कर ली जाती है।
विज्ञापन
आवंटियों का आरोप है सेक्टर-18 और सेक्टर-20 में अब से दो साल पहले कब्जा मिल जाना चाहिए था लेकिन कब्जा तो दूर वहां विकास कार्य भी नहीं हुए हैं। अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हैं। आवंटियों को कब्जा कब तक मिलेगा इसका कोई जवाब नहीं दिया जा रहा। बैठक में इन मुद्दों को लेकर अब आवंटी कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे है।
विज्ञापन
इस मौके पर संजीव बैंसला, अंकुर जैन, सुमित कुमार, राजीव नागर, हरेंद्र भाटी, आलोक सिंह, योगेश तिवारी, आनंद सिंह, नरेंद्र शर्मा, विशाल गौतम, ओमकार भाटी, ऋषि गोयल, दिनेश तनेजा आदि मौजूद रहे।