फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after trust wins friend father theft 16 lakh accused arrested

दोस्त के पिता का विश्वास जीत खाते से उड़ाए 16 लाख, आरोपी अरेस्ट

Fri, 31 Aug 2018 10:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 31 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
after trust wins friend father theft 16 lakh accused arrested
बैंक

एक युवक ने दोस्त के रिटायर्ड एएसआई पिता का विश्वास जीत डेढ़ महीने में बेहद शातिर तरीके से उनके खाते से 16 लाख रुपये उड़ा लिए। करतूत सामने आने के बाद दोस्त के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूल रूप से झज्जर निवासी, दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड एएसआई राजकुमार का आर्टिमिस अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी साल जून में इलाज के दौरान राजकुमार को उनका बेटा प्रवेश यहां लेकर आया। दोनों सेक्टर-52 में एक निजी गेस्टहाउस में कमरा लेकर रह रहे थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान प्रवेश का दोस्त दादरी के बगोआ गांव निवासी आशीष (30) अपने दोस्त के पिता को देखने के लिए आया। अपने दोस्त और उसके पिता का विश्वास जीतकर आशीष उनकी देखभाल के बहाने साथ में ही रहने लगा। इसी दौरान उसे एटीएम पिन की जानकारी मिल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लालच पड़ गया महंगा 

16 जून से 29 अगस्त के बीच आरोपी ने बेहद शातिर तरीके से रात के समय राजकुमार का एटीएम लेकर उनके खाते से 16 लाख रुपये निकाल लिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब प्रवेश 30 अगस्त को अपने पिता के खाते से रुपये निकालने गया। 

पुलिस को दी शिकायत के बाद जांच में आरोपी आशीष का नाम सामने आने के बाद सेक्टर-53 थाना पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई मंगल सिंह के मुताबिक आरोपी से अभी तक कोई रिकवरी नहीं हो पाई है। पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। 
 
अमूमन राजकुमार के सोने के बाद आरोपी आशीष रात में चुपके से उनका मोबाइल और एटीएम लेकर खाते से रुपये निकाल लेता था। 29 अगस्त को उसने दिन में ही खाते से रुपये निकाल लिया। इसके कुछ देर बाद दोस्त प्रवेश भी खाते से रुपये निकालने के लिए गया तो मामला उजागर हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed