{"_id":"589bf98c4f1c1b8a5237aea5","slug":"after-three-months-of-demonetisation-no-relief-in-cash-crunch-atm-empty","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी : तीन माह में नहीं संभले हालात, एटीएम बने शोपीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी : तीन माह में नहीं संभले हालात, एटीएम बने शोपीस
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 09 Feb 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसे नोटबंदी कहें या एटीएम बंदी। नोटबंदी के तीन माह होने के बाद भी हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं। 24 घंटे सुविधा देने की बात करने वाले एटीएम ऐसे नजर आ रहे हैं जैसे सरकार ने नोटबंदी नहीं कर एटीएम बंदी की हो।
विज्ञापन
कुछ बैंकों ने खराब पड़े एटीएम को ठीक कराने की अब तक सुध नहीं ली है। हालांकि नोटबंदी के इन तीन माह में बैंकों में भीड़ सामान्य हुई है लेकिन लोगों को अभी भी नगदी के लिए रोज दौड़ लगानी पड़ रही है। पेश है संवाददाता सिद्धार्थ शाह की रिपोर्ट :
विज्ञापन
दोपहर 12:30 बजे, सेक्टर 16ए, एसबीआई
एटीएम कक्ष में लोग प्रवेश कर रहे थे, लोगों को वापस लौटना पड़ रहा था। गार्ड ने बताया कि आज भी नकदी नहीं आएगी। कल आकर पैसा निकालाना। कुछ लोगों का कहना था कि रोजाना यही जवाब मिलता है, न जाने पैसा कहां जा रहा है।
विज्ञापन
दोपहर 1 बजे, सेक्टर 16, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
पैसा निकालने के लिए आ रहे लोग मायूस होकर लौट रहे थे। अखबार पढ़ रहे व्यक्ति ने मशीन के खराब होने के बारे में बताया। पूछने पर बताया कि शनिवार को एटीएम से पैसा मिल रहा था। उसके बाद न तो इस एटीएम में पैसा आया और न ही एटीएम ठीक करने कोई आया।
नकदी खत्म तो बंद हो जाते हैं शटर
शहर के नीलम चौक स्थित विजया बैंक के एटीएम में शाम केे समय नकदी आती है। नकदी खत्म हो जाने के बाद बैंक प्रबंधन द्वारा एटीएम कक्ष का शटर बंद कर दिया जाता है। जिससे लोगों को अन्य कार्य जैसे बैलेंस, खाते से खाते में राशि ट्रांसफर, मिनी स्टेटमेंट के लिए शाम चार बजे का इंतजार करना पड़ता है।
घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। छोटी मोटी जरूरत के लिए पैसों की जरूरत होती है। सुबह से कई एटीएम तलाश चुके हैं। अभी तक पैसा नहीं मिला है। एटीएम से पैसा मिलना आसान नहीं है।-संदीप
रात को पैसा मिलने की उम्मीद के साथ सेक्टर 16 एवं नीलम चौक पर एटीएम को देखा था लेकिन वह भी सब बंद थे। पैसा निकालने के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है।-प्रदीप
शहर में कितने एटीएम चल रहे हैं, इसकी जानकारी नहीं है। नोटबंदी के समय प्रतिदिन रिपोर्ट आती थी, अब नहीं आ रही है। सारे एटीएम में पैसा नहीं डाला जा रहा है, जिसको जरूरत है, वह बैंक से ले सकता है। बैंक के पास पर्याप्त मात्रा में नकदी है।-इंद्र मोहन शर्मा, लीड बैंक मैनेजर, फरीदाबाद