फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After the supplementary result of class XII, the facility to get the answer book will be available from today

Delhi NCR News: बारहवीं के पूरक परिणाम के बाद आज से मिलेगी उत्तरपुस्तिका प्राप्त करने की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई ने परिणाम के बाद मिलने वाली सुविधाओं का संभावित शेड्यूल जारी किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से बारहवीं की पूरक परीक्षा (सप्लीमेंट्री परीक्षा) का परिणाम बीते सप्ताह जारी होने के बाद अब छात्रों को मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका, अंकों के सत्यापन, पुर्न:मूल्यांकन की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए बोर्ड ने शेड्यूल जारी किया है। इन सभी सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सबसे पहले छात्र मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए बुधवार से सात अगस्त रात 11:59 बजकर तक आवेदन कर सकते हैं।

उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए 700 रुपये प्रति विषय भुगतान करना होगा जबकि अंकों के सत्यापन के लिए 13 से 14 अगस्त तक आवेदन करना होगा। उत्तरपुस्तिका के सत्यापन के लिए उन्हें 500 रुपये और प्रति प्रश्न पुर्न:मूल्यांकन के लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना है। शुक्रवार को बोर्ड ने बारहवीं कक्षा का पूरक परीक्षा (सप्लीमेंट्री) का परिणाम जारी किया था। पूरक परीक्षा के लिए 1,43,581 छात्र पंजीकृत थे जिसमें से 1,38,666 छात्रों ने परीक्षा दी। इनमें से 53,201 छात्र पास हुए हैं। इनका पास प्रतिशत 38.36 फीसदी रहा है।
विज्ञापन


वहीं, विदेशों में स्थित सीबीएसई के स्कूलों का पास प्रतिशत 52.94 फीसदी रहा है। मुख्य परीक्षा की तरह ही पूरक परीक्षा के परिणाम में भी लड़कियां आगे रही हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 41.35 और लड़कों का 36.79 फीसदी रहा है जबकि विशेष जरूरत वाले 50.18 फीसदी बच्चे सफल रहे हैं। देशभर से कुल 237 छात्र परीक्षा में बैठे थे जिसमें से 137 सफल घोषित किए गए हैं। वहीं, बोर्ड ने अभी दसवीं का पूरक परीक्षा रिजल्ट जारी नहीं किया है लेकिन विभिन्न सुविधाओं के लिए आवेदन शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका की फोटो कॉपी प्राप्त करने के लिए 8 से 9 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। उन्हें प्रति स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि 18 अगस्त से 19 अगस्त तक छात्र उत्तरपुस्तिका के सत्यापन के लिए पांच सौ रुपये का भुगतान कर आवेदन करना होगा। वहीं प्रति प्रश्न पुर्न:मूल्यांकन के लिए उन्हें 100 रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed