फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After the speech given by Khalid bail in JNU, said do not go to jail shame

जमानत के बाद जेएनयू में खालिद ने भी दिया भाषण, कहा- जेल जाना नहीं है शर्म की बात

Sat, 19 Mar 2016 02:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 19 Mar 2016 02:34 PM IST
विज्ञापन
After the speech given by Khalid bail in JNU, said do not go to jail shame
जमानत के बाद कैंपस पहुंचे खालिद और अनिर्बन

देशद्रोह मामले में आरोपी उमर खालिद और अनिर्बन भट्टाचार्य तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद जेएनयू कैंपस पहुंचे। कैंपस में दोनों के जमानत पर रिहा होने के बाद जश्न मनाया गया।

विज्ञापन

इस दौरान कन्हैया कुमार की तरह ही जेल से आने के बाद उमर खालिद ने छात्रों को संबोधित किया।

खालिद ने कहा कि जेल जाना शर्म की बात नहीं है। खालिद ने अपने शब्दों में देशद्रोह और राजद्रोह में अंतर समझाया। हमारे आंदोलन को तोड़ने वाले बड़े मुगालते में थे। मैं आपके बीच खड़ा होकर पिछले ड़ेढ महीने से खुद को ज्‍यादा मजबूत महसूस कर रहा हूं।
विज्ञापन


हम लोगों को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया, हमें इस बात पर शर्म नहीं है कि हमें इस धारा के तहत गिरफ्तार किया गया, क्‍योंकि देश के स्‍वतंत्रता सेनानी भी इसी आरोप में गिरफ्तार किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जश्न के बाद निकाला विजय जुलूस

After the speech given by Khalid bail in JNU, said do not go to jail shame
उमर खालिद

खालिद के मुताबिक वे चिल्‍ला-चिल्‍लाकर बोलना चाहते हैं कि सरकार के खिलाफ उनका विद्रोह जारी रहेगा। खालिद ने कहा कि क्रिमिनल वो हैं जो पावर में हैं। सत्‍ता का विरोध करने वालों को हमेशा जेल में डाला गया। 

इतना ही नहीं खालिद ने अपने भाषण में पीएम मोदी और शिव सेना के प्रमुख बाला साहब ठाकरे पर भी निशाना साधा। इस दौरान जेएनयू में विजय जुलूस भी निकाला गया। कैंपस में आरएसएस विरोधी नारे भी लगाए गए।

इससे पहले संपादित देशद्रोह के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र उमर खालिद और अनिर्बन भट्टाचार्य जमानत मिलने के बाद शुक्रवार देर शाम तिहाड़ जेल से निकले। 

पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिलने के बाद देर शाम करीब आठ बजे जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को तिहाड़ से निकाला गया। तिहाड़ जेल के एडिशनल इंस्पेक्टर जनरल (एआईजी) मुकेश प्रसाद ने बताया कि जमानत के पेपर और जरूरी कागजात की जांच-पड़ताल के बाद दोनों तिहाड़ से निकले। दोनों के दोस्त तिहाड़ के गेट पर पहले से खड़े थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed