{"_id":"d8fb80c4ef940b25d6ba583bddb859ab","slug":"after-the-rent-dispute-molestation-of-young-woman-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बस में किराए पर विवाद के बाद युवती से की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में किराए पर विवाद के बाद युवती से की छेड़छाड़
Updated Wed, 15 Jul 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी बस में छेड़छाड़ के विरोध पर बस चालक ने भाई-बहन से मारपीट कर दी। घटना की जानकारी फेस-3 थाने को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज करके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पिलखुवा निवासी व सेक्टर-62 स्थित निजी कंपनी में काम करने वाली एक युवती पिलखुवा से नोएडा के बीच चलने वाली निजी बस में सवार हुई।
छिजारसी कट से पहले उसने कंडक्टर को पचास रुपये दिए। उसने चालीस रुपये काट लिए। युवती ने बीस रुपये किराया होने की बात कही। कंडक्टर ने सिर्फ दस रुपये वापस दिए।
विज्ञापन
फिर ड्राइवर ने भी रोक दी बस
युवती ने दस रुपये और मांगे तो कंडक्टर का उससे विवाद हो गया। चालक ने बस रोक ली और उसकी भी युवती से बहस शुरू हो गई।
युवती का आरोप है कि इसी दौरान मेरठ निवासी चालक माजिद ने उससे छेड़छाड़ की। इस पर उसने फोन करके घटना की जानकारी छिजारसी निवासी ममेरे भाई को दी तो वह भी मौके पर आ गया।
माजिद ने भाई-बहन से मारपीट की, जिसके बाद सौ नंबर पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
युवती का आरोप है कि इसी दौरान मेरठ निवासी चालक माजिद ने उससे छेड़छाड़ की। इस पर उसने फोन करके घटना की जानकारी छिजारसी निवासी ममेरे भाई को दी तो वह भी मौके पर आ गया।
माजिद ने भाई-बहन से मारपीट की, जिसके बाद सौ नंबर पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।