{"_id":"6a8daaf0253fe01d5009895d","slug":"after-the-rain-the-roads-of-yamunapar-were-waterlogged-causing-traffic-jams-at-many-places-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-302-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बारिश के बाद यमुनापार की सड़कों पर जलभराव, कई जगह लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बारिश के बाद यमुनापार की सड़कों पर जलभराव, कई जगह लगा जाम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। यमुनापार के पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और शाहदरा इलाके में मंगलवार को हुई बारिश के बाद कई प्रमुख सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही। कई स्थानों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
वहीं पटपड़गंज रोड पर गणेश नगर के पास, गाजीपुर के नजदीकी इलाके और पांडव नगर अंडरपास में बारिश का पानी जमा हो गया। जलभराव के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से गुजरना पड़ा और कुछ स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही।
वहीं शाहदरा क्षेत्र में जीटी रोड पर भी पानी भरा रहा, जिससे इस व्यस्त मार्ग पर वाहनों की रफ्तार प्रभावित हुई। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सीलमपुर, वेलकम, जाफराबाद और बाबरपुर समेत कई इलाकों में सड़कों व किनारों पर पानी जमा होने की समस्या रही।
विज्ञापन
शाहदरा के मानसरोवर पार्क, छोटा बाजार और अन्य इलाकों में भी जलभराव देखने को मिला। इससे पैदल यात्रियों के साथ वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज बारिश के दौरान कई निचले इलाकों और प्रमुख मार्गों पर जलभराव की समस्या बार-बार सामने आती है।