चुनाव खत्म होने के बाद भी उड़ी है किरण बेदी की नींद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर चुनाव खत्म होने के बाद पार्टी प्रत्याशी थकान मिटाते हैं। लेकिन यह पहला चुनाव है कि पार्टी प्रत्याशियों ने शारीरिक रूप से तो भागदौड़ नहीं की, लेकिन दिमागी कसरत करते रहे।
भाजपा की मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी सुबह से शाम तक तो उदय पार्क स्थित अपने घर पर रही, लेकिन पूर्ण बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए जोड़ घटाव ही करती रहीं।
इसके अलावा उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों से भी मुलाकात की। शाम पांच बजे पार्टी कार्यालय पहुंचकर सभी प्रत्याशियों व प्रदेश प्रभारियों के साथ हर विधानसभा के जीत-हार के अंतर पर चर्चा करती दिखी।
एग्जिट पोल ने भाजपा प्रत्याशियों की नींद उड़ा दी है। चुनावी भागदौड़ के बाद भाजपा प्रत्याशी भरपूर थकान भी नहीं मिटा पाए। यह चुनाव ऐसा हुआ है कि नेताजी की भागदौड़ कम होने का नाम ही नहीं ले रही है।
चेहरे पर चुनाव बाद भी थकान बखूबी दिख रही है। सुबह में तो नेताजी अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में ही मशगूल रहे तो शाम होते-होते उन्हें रिपोर्ट देने के लिए तलब कर लिया गया
चुनाव के बाद घर पर ही आराम करेंगे केजरीवाल
शाम करीब पांच बजे पार्टी के सभी प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्र का रिपोर्ट कार्ड भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल व किरण बेदी को देते दिखें। सभी प्रत्याशियों में थकान का भाव दिखा।
किरण बेदी ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार काम करने में विश्वास करते हैं। सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और भाजपा की सरकार बनेगी।
जब उनसे पूछा गया कि अरविंद केजरीवाल तो मूवी देख रहे हैं, घर में आराम भी किया। इस पर बेदी का जवाब था कि 10 फरवरी के बाद केजरीवाल घर पर आराम करते दिखेंगे। मूवी देखना है तो देख लें। सरकार हमारी ही बनेगी।