{"_id":"5794da2b4f1c1b3c2bc4d241","slug":"after-the-department-results-released-of-mdu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विभाग के हस्तक्षेप के बाद एमडीयू ने जारी किया रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग के हस्तक्षेप के बाद एमडीयू ने जारी किया रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा विभाग के हस्तक्षेप के बाद महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने रविवार को बीए व बीएससी के सभी पाठ्यक्रमों का रिजल्ट जारी कर दिया। इसके बाद एमडीयू से सबंद्ध कॉलेजों में स्नातकोत्तर कोर्स में दाखिला प्रक्रिया तेज होगी। अब समय पर मेरिट लिस्ट आने की संभावना है।
विज्ञापन
दरअसल, इस बार प्रदेश के सभी गवर्नमेंट कॉलेज में उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा सेंट्रलाइज्ड तरीके से दाखिला हो रहा है। मगर, एमडीयू के स्नातक का फाइनल सेमेस्टर का रिजल्ट नहीं आने के कारण खुद यूनिवर्सिटी बैक फुट पर आ गई थी। अपने ही कॉलेजों के स्नातक के रिजल्ट जारी नहीं करने के कारण पीजी कोर्स में दाखिले की तारीख में बदलाव कर दिया था। रिजल्ट में देरी पर उच्चतर शिक्षा विभाग ने पत्र लिखकर जल्द रिजल्ट जारी करने को कहा था। जिसके बाद यूनिवर्सिटी हरकत में आई थी।
विज्ञापन
अभी तक एमडीयू से संबद्ध सभी विद्यार्थियों ने स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए रिजल्ट अवेटेड कर आवेदन किया है। अब रविवार को विभिन्न विषयों का रिजल्ट जारी होने के बाद अब उन छात्रों को कॉलेज में जाकर इंटरनेट रिजल्ट की हार्ड कॉपी जमा कराना होगा।
विज्ञापन
साथ ही उन्हें अपने अंक भी जुड़वाने होंगे, ताकि मेरिट लिस्ट तैयार कराई जा सके। एमडीयू के प्रवक्ता ने बताया कि संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर की मेरिट लिस्ट 28 जुलाई को स्क्रूटनी के बाद जारी होगी। पहली काउंसलिंग 29 जुलाई को, दूसरी काउंसलिंग 2 अगस्त को, तथा तीसरी काउंसलिंग 4 अगस्त को होगी।
यूडीटी की यह होगी तारीख
एमडीयू के यूटीडी में अब स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (दो वर्षीय)- एमए, एमकॉम, एमएससी (प्रथम सेमेस्टर) की मेरिट लिस्ट 27 जुलाई को जारी की जाएगी। पहली काउंसलिंग 28 जुलाई को सुबह 9 बजे से संबंधित विभागों में होगी। सीटें खाली रहने की सूरत में दूसरी काउंसलिंग 01 अगस्त को, तथा तीसरी काउंसलिंग 03 अगस्त को होगी। क्लास एक अगस्त से प्रारंभ होगी। एमबीए (दो वर्षीय) पाठ्यक्रम तथा एलएलबी (तीन वर्षीय) पाठ्यक्रम की पहली काउंसलिंग 28 और 29 जुलाई को होगी। सीटें खाली रहने की स्थिति में दूसरी काउंसलिंग 01 अगस्त को, तथा तीसरी काउंसलिंग 03 अगस्त को होगी।