फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After the controversy of government approval, said LG planned bus lanes

विवाद के बाद दिल्ली सरकार की बस लेन योजना को एलजी ने दी मंजूरी

Tue, 07 Jun 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
After the controversy of government approval, said LG planned bus lanes
नजीब जंग और केजरीवाल

उपराज्यपाल नजीब जंग ने अटकलों पर विराम लगाते हुए दिल्ली सरकार की समर्पित बस लेन योजना को मंजूरी दे दी है। हालांकि, उन्होंने अधिसूचना में कई संशोधनों का निर्देश भी सरकार को दिया है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के योजना में रोड़ा अटकाने के आरोपों से जुड़े ट्वीट का जवाब देते हुए उपराज्यपाल ने कहा है कि उनके सचिवालय को इसकी फाइल 3 जून को मिली थी।
विज्ञापन


दो दिन के अवकाश के बाद सप्ताह के पहले कार्यदिवस पर सोमवार को इसे मंजूरी दे दी गई। उपराज्यपाल सचिवालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि दिल्ली सरकार के 26 फरवरी वाले नोट में जो मुद्दे उठाए गए थे, उनका स्पष्टीकरण देते हुए समर्पित बस लेन संबंधित फाइल शुक्रवार शाम उपराज्यपाल कार्यालय में भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को ही इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। लिहाजा उपराज्यपाल सचिवालय की तरफ से इसमें कोई विलंब नहीं हुआ है। बस लेन को मंजूरी देने के साथ उपराज्यपाल ने अधिसूचना में संशोधन का निर्देश भी सरकार को दिया है।

अधिसूचना में कई संशोधन करने का भी दिया निर्देश

After the controversy of government approval, said LG planned bus lanes
नजीब जंग

उपराज्यपाल का कहना है कि योजना में आने वाली सड़कों की स्पष्ट पहचान की जाए। वहीं, इसका स्पष्टीकरण भी जरूरी है कि समर्पित बस लेन में बसों एवं अन्य माल वाहनों के अतिरिक्त दूसरे वाहनों की आवाजाही होगी या नहीं। अगर अनुमति दी जाती है, तो वह किन-किन हालातों में मान्य होगी।

उपराज्यपाल के मुताबिक, नोटिफिकेशन में इसका भी साफ-साफ जिक्र होना चाहिए कि बस और माल वाहक वाहन सिर्फ समर्पित बस लेन में ही चलेंगे। इसके उल्लंघन पर दंड का भी प्रावधान तय किया जाए। इसके अलावा लेन में दूसरे वाहनों के घुसने पर की जाने वाली कार्रवाई का वर्णन हो।

उपराज्यपाल का कहना है कि योजना को कारगर तरीके से लागू करने के लिए जरूरी है कि दिल्ली सरकार औपचारिक तौर पर ट्रैफिक पुलिस के साथ विचार-विमर्श करे।

उसके बाद इसमें ट्रैफिक पुलिस की सिफारिशों को शामिल किया जाए। वहीं, इससे जुड़े अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की शक्तियों का भी स्पष्ट उल्लेख किया जाना जरूरी है, जिससे बाद में कभी विभागों के बीच आपसी टकराव की स्थित न बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed