{"_id":"ae3cf4b153d40fc6ae566e73c4ff6442","slug":"after-the-assault-of-young-women-from-obscene-gestures-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने महिला से अश्लील हरकत के बाद की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने महिला से अश्लील हरकत के बाद की मारपीट
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 04 Jul 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
मुजेसर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने जीवन नगर में रहने वाले मनोज के खिलाफ अश्लील हरकत, अभद्रता, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक मनोज उसे देख कर गंदी हरकतें करता है और विरोध करने पर बच्चों को गायब कर मारने की धमकी देता है। बताया कि शुक्रवार को वह घर के बाहर झाड़ू दे रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान उधर से गुजर रहे मनोज ने उसके साथ अश्लील इशारे और अभद्रता की। विरोध किया तो महिला के मुंह पर डंडा मार दिया।
शोर सुनकर महिला के परिवार वाले और पति रतन बाहर आ गया, मनोज ने रतन को भी डंडा मार कर घायल कर दिया।
मामले की जांच कर रही महिला इंस्पेक्टर आशा रानी ने कहा आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।