फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After the afternoon to avoid Delhi trouble.

परेशानी से बचना है तो दोपहर बाद ही जाएं दिल्ली

Tue, 26 Jan 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 26 Jan 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
After the afternoon to avoid Delhi trouble.
अगर आपको दिल्ली जाना है तो मंगलवार को दोपहर बाद ही घर से निकलें। गणतंत्र दिवस परेड के चलते दोपहर 12 बजे तक रेल और सड़क मार्ग बाधित रहेंगे। परेड और समारोह के दौरान लालकिले के पास से ट्रेनों का आवागमन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन


गाजियाबाद-दिल्ली के बीच चलने वाली दो ट्रेनें मंगलवार को कैंसल रहेंगी। कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया जाएगा। उधर, भारी वाहनों को दिल्ली-गाजियाबाद बार्डर पर रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन


राजपथ और आसपास के स्थानों पर पहुंचने के लिए सुबह के समय बसें और मेट्रो भी उपलब्ध नहीं रहेंगी। इन रूटों की बसों का रूट बदला जाएगा। कई मेट्रो स्टेशन भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार्डर सील, पुलिस अलर्ट
खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली से सटे बार्डरों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी कर ली है।। गणतंत्र दिवस से पहले ही बार्डरों पर बंकर बनाकर जवान तैनात किए जाएंगे।

साथ ही बुलेटप्रूफ जैकेट और हथियारों के साथ सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा। 25 जनवरी की रात से ही बार्डरों को पूरी तरह सील कर दिया गया। यहां गाजियाबाद से दिल्ली व दिल्ली से गाजियाबाद में प्रवेश करने वाले वाहनों व संदिग्धों पर पैनी निगाह रखी जाएगी।

रेलवे का सफर भी नहीं रहेगा सुहाना
गणतंत्र दिवस के चलते लंबी दूरी की कई ट्रेनों को गाजियाबाद, साहिबाबाद, मेरठ और नई दिल्ली स्टेशन पर रोका जाएगा। कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दूसरे रास्तों से चलाया जाएगा।

हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य कर दिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को गाजियाबाद-नई दिल्ली के बीच चलने वाली दो ईएमयू (64423/64430) रद्द रहेंगी।

गाजियाबाद से ये ईएमयू सुबह 10:30 बजे और नई दिल्ली से चलकर 10:50 बजे गाजियाबाद पहुंचती हैं। परेड के दौरान तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें डायवर्ट की जाएंगी।

परेड होने तक रुकने वालीं ट्रेनें
12056 देहरादून-नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस मेरठ सिटी स्टेशन पर 20 मिनट के लिए रोकी जाएगी। 12033 कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी साहिबाबाद में 15 मिनट रुकेगी।

12259 सियालदाह-नई दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस भी साहिबाबाद स्टेशन पर रोकी जाएगी। 12401 पटना-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस गाजियाबाद स्टेशन पर 15 मिनट के लिए रुकेगी।


परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें
19565 ओखा-देहरादून उत्तरांचल एक्सप्रेस दिल्ली छावनी-पटेल नगर-दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद होकर चलेगी। 64449 गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू और 12313 सियालदाह-नई दिल्ली राजधानी पुरानी दिल्ली होकर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed