फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After stabbing a young woman in the street, a young man committed suicide by detonating a cylinder at home.

Delhi NCR News: युवती को गली में चाकू मारने के बाद घर में सिलिंडर से धमाका कर युवक ने दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
-सीमापुरी इलाके की घटना, घायल युवती का जीटीबी अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन

-पुलिस दोनों के परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी
-शाम को 5 बजे के बाद युवती को मारा चाकू, 6 के बाद सिलिंडर में किया धमाका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
शाहदरा जिला के सीमापुरी थाना इलाके में शुक्रवार शाम एक युवक ने युवती को चाकू मारने के बाद अपने घर में सिलिंडर में आग लगाकर धमाका कर दिया। धमाके में युवक की झुलसने से मौत हो गई। वहीं युवती अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। आशंका है कि युवक ने प्रेम प्रसंग को लेकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस पीड़ित और आरोपी युवक के परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त आर पी मीणा ने बताया कि शुक्रवार को शाम 5.33 बजे सीमापुरी थाना पुलिस को रविदास मंदिर वाली गली में एक युवती को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल युवती को पीसीआर कर्मियों ने जीटीबी अस्पताल लेकर गए हैं। अस्पताल पहुंची पुलिस ने पाया कि युवती बयान देने की हालत में नहीं है। उसके शरीर पर चाकू के घाव थे। युवती की पहचान करने के बाद पुलिस ने उसके परिवार वालों से पूछताछ की और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की। जांच में पता चला कि नई सीमापुरी के रहने वाले 24 साल के जतिन ने युवती पर चाकू से हमला किया है। पुलिस जतिन को पकड़ पाती कि इससे पहले पुलिस को एक और सूचना मिली, जिसमें नई सीमापुरी के सी ब्लॉक में एक मकान में सिलिंडर धमाका होने की बात कही गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घर में आग लगने से एक युवक की मौत हो गई है। उसकी शिनाख्त 24 साल के जतिन के रूप में हुई। पुलिस ने उसके शव को जीटीबी अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

एक घंटे बाद अपने घर पर किया धमाका : छानबीन करने पर पता चला कि मृत जतिन ने ही शाम में युवती पर चाकू से हमला किया था। आशंका है कि वारदात को अंजाम देने के करीब एक घंटे बाद वह अपने घर पहुंचा और गैस सिलिंडर खोलकर उसमें आग लगा दी। जोरदार धमाका होने के बाद घर में आग लग गई, जिसमें जतिन की झुलस कर मौत हो गई। हादसे के समय मां घर पर नहीं थी और पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं और शुरुआती जांच में कथित तौर पर मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त आर पी मीणा ने कहा कि युवती के बयान के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस दोनों परिवार वालों का बयान लेकर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article