फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After Sri Baba Ramdev show strength, the sum on the pretext of 'show of strength'

श्रीश्री के बाद बाबा रामदेव ने दिखाई ताकत, योग के बहाने किया ‘शक्ति प्रदर्शन’

Wed, 22 Jun 2016 12:26 AM IST
योगेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद
योगेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 22 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
After Sri Baba Ramdev show strength, the sum on the pretext of 'show of strength'
योगा दिवस पर बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला

वर्ल्ड कल्चरल फेस्ट के बहाने दिल्ली में यमुना किनारे श्रीश्री रविशंकर ने दुनियाभर के लाखों लोगों की भीड़ जुटाकर अपनी ताकत का अहसास कराया था। अब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बहाने योग गुरु रामदेव ने राजधानी से सटी औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में एक लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाकर साबित कर दिया कि हम भी किसी से कम नहीं’।

विज्ञापन


इस आयोजन को बाबा के शक्ति प्रदर्शन से जोड़कर भी देखा जा रहा है, क्योंकि योग दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम देखते ही देखते कब जनसभा में तब्दील हो गया, पता ही नहीं चला।
विज्ञापन


मंच पर नेताओं का हुजूम और मैदान में स्वामी रामदेव के समर्थन में नारे लगा रही भीड़ इस बात की गवाही दे रही थी। मंगलवार तड़के 3 बजे से ही लोग मैदान में जुटने शुरू हो गए थे। सुबह छह बजते-बजते योग शिविर के लिए तैयार किया गया मैदान रैली स्थल में बदल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैदान में भीड़ इतनी थी कि योग करना तो दूर बैठना भी मुश्किल हो रहा था। मैदान में खड़े होने की जगह नहीं मिली, तो लोग चारों ओर दीवारों पर खड़े होकर नजारा देखने लगे। स्वामी रामदेव ने हल्के-फुल्के आसनों के साथ कुछ देर तो योग कराया, लेकिन इसके बाद भीड़ बेकाबू हो गई।

योग के मंच पर एक साथ दिखे धुरविरोधी

After Sri Baba Ramdev show strength, the sum on the pretext of 'show of strength'
योगा दिवस - फोटो : अमर उजाला

मैदान से उठकर लोग मीडिया गैलरी तक पहुंच गए। हाथों में चटाई और चादरें लेकर योग के इरादे से पहुंचे लोग अचानक बदले माहौल के साथ खुद भी बदल गए।

बाबा रामदेव 408 लोगों के साथ 15 सेकेंड में शीर्षासन का रिकॉर्ड बना रहे थे, उधर मंच पर नेताओं का मजमा लगना शुरू हो गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पहुंचने के बाद मैदान पर जबरदस्त हूटिंग शुरू हो गई। लोगों ने रामदेव के समर्थन में जमकर नारे लगाए।

राजनीति में एक-दूसरे के धुरविरोधी रहे केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और पूर्व कांग्रेसी सांसद अवतार सिंह भड़ाना योग के मंच पर एक साथ नजर आए।

अमित शाह की करीबी के चलते कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए भड़ाना को हाल ही में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। हालांकि, पास होकर भी गुर्जर और भड़ाना के बीच दूरियां साफ नजर आ रही थीं।

दोनों एक ही मंच पर योग तो करते दिखे, लेकिन एक-दूसरे से नजरें मिलाने से परहेज करते रहे। बीते लोकसभा चुनाव में दस साल से फरीदाबाद के सांसद रहे भड़ाना को पटखनी देकर गुर्जर ने उनकी परंपरागत सीट को हथिया लिया था।

वहीं, राज्यसभा सदस्य के चुनाव में पार्टी लाइन से हटकर भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को वोट देकर सुर्खियों में आए इनेलो विधायक नगेंद्र भड़ाना मंगलवार को योग के मंच पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के साथ लक्ष्मण बनकर दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed