फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After spending millions of black water flowing into the canal.

लाखों खर्च करने के बाद भी कैनाल में बह रहा काला पानी

Wed, 13 Jan 2016 04:38 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 13 Jan 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
After spending millions of black water flowing into the canal.

गुडग़ांव कैनाल की सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं लेकिन फिर भी कैनाल में काला पानी बह रहा है।

विज्ञापन


नहर के दूषित पानी से परेशान किसानों ने प्रशासन से शिकायत की है। किसानों का कहना है कि दूषित पानी के कारण उनकी फसल खराब हो रही है। गंदे पानी को ट्रीट करने की जरूरत है।

दिल्ली स्थित ओखला बैराज से गुडग़ांव कैनाल में यमुना नदी से पानी छोड़ा जाता है। शहर से होते हुए यह नहर मेवात में जाकर खत्म होती है। नहर के किनारे 32 गांव आते है।
विज्ञापन


जिसके कारण अक्सर किसान अपनी फसल के लिए इस पानी का उपयोग करते है लेकिन पिछले कुछ सालों से नहर का पानी लगातार दूषित हो रहा है।

विभागीय जानकारी के मुताबिक दिल्ली की 26 ड्रेनों के औद्योगिक कचरे को गुडग़ांव कैनाल में छोड़े जाने की वजह से अत्यधिक प्रदूषित पानी मिल रहा है।

पिछले दिनों हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र लिखकर इससे अवगत कराया था। बोर्ड ने प्रदूषण फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई का आग्रह किया था। इस समस्या से परेशान किसान अब मोर्चा खोलने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने बीडीपीओ उपमा अरोड़ा को ज्ञापन सौंपकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इस मौके पर किसान हरिदत्त, राजवीर, कमल, दीपक व राजू सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed