फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After sexual relations killed the children.

कुकर्म करने के बाद कर दी बच्चों की हत्या

Fri, 26 Dec 2014 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 26 Dec 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
After sexual relations killed the children.

दिल्ली के संगम विहार थाना पुलिस ने दो बच्चों की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बच्चों के साथ पहले कुकर्म किया और फिर पहचान उजागर होने केडर से उनकी हत्या कर दी। आरोपी भी उसी मोहल्ले के रहने वाले हैं, जिस मोहल्ले में बच्चे रहते थे।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा के अनुसार संगम विहार में नहारी बाबा मंदिर के पीछे जंगल में दो बच्चों निजाम (12) व नन्हें (10) के शव 22 दिसंबर को मिले थे। बच्चों के शरीर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन


दोनों बच्चे हरिजन बस्ती के रहने वाले थे। दोनों जंगल में लकड़ी लेने गए थे। मामला दर्जकर संगम विहार थानाध्यक्ष रणधीर सिंह और एसआई अमित कुमार व सचिन की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान संगम विहार थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि घटना वाले दिन चार-पांच युवक कूकर लेकर जंगल गए थे। पुलिस ने इन लोगों के घर दबिश दी तो सभी अपने घरों से गायब मिले। पुलिस ने मिली सूचना के बाद एक आरोपी विवेक कुमार उर्फ बीडी (22) को 25 दिसंबर की सुबह गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने विवेक की निशानदेही पर अन्य आरोपी विकास उर्फ वीरू (28), विकास उर्फ विक्की (28), जितेंद्र उर्फ टोटा (28) और हरीश उर्फ मंकी (28) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। वारदात वाले दिन आरोपी जंगल में खाना बनाया और शराब पीकर पार्टी मनाने लगे। इसी दौरान इन्होंने बच्चों को लकड़ी बीनते देखा। इन्होंने बच्चों के साथ कुकर्म किया और पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed