फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after sanjay singh, two more candidate for rajyasabha seat in delhi

राज्यसभा सीट के लिए आप में चल रही दौड़,इन दो नए नामों पर चल रहा विचार

Mon, 01 Jan 2018 11:14 PM IST
नई दिल्ली।
नई दिल्ली। Updated Mon, 01 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
after sanjay singh, two more candidate for rajyasabha seat in delhi
संजय सिंह - फोटो : SELF

दिल्ली से राज्यसभा सीट के दावेदारों में दो नए नाम भी जुड़ गए हैं। बताया जाता है कि आम आदमी पार्टी (आप) वरिष्ठ नेता संजय सिंह के अलावा दो नए दावेदारों के नामों पर गंभीरता से विचार कर रही है। सूत्र बताते हैं कि इसमें पहला नाम चार्टर्ड अकाउंटेंट एनडी गुप्ता का है।

विज्ञापन


एनडी गुप्ता फिलहाल द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष भी हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व नेता सुशील गुप्ता का नाम भी दौड़ में शामिल हैं। दरअसल, आप के भीतर राज्यसभा चुनाव को लेकर काफी उथल-पुथल चल रही है। बीते दिनों वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास की दावेदारी की मांग करते हुए उनके समर्थकों ने पार्टी दफ्तर पर प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन


उसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इशारे-इशारे में ऐसे नेताओं को पार्टी छोड़ देने की सलाह दी थी, जो पद व टिकट के लिए पार्टी में शामिल हुए हैं। चुनावी रस्साकशी के बीच अरविंद केजरीवाल नए साल का जश्न मनाने शनिवार सुबह अंडमान निकोबार चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र दो अन्य नामों के पक्का होने का दावा कर रहे हैं

after sanjay singh, two more candidate for rajyasabha seat in delhi
sanjay singh
उधर, केजरीवाल के दिल्ली छोड़ते ही शनिवार दोपहर बाद वरिष्ठ नेता संजय सिंह की दावेदारी में तकरीबन मुहर लगने की बात आई। जबकि दूसरे दिन रविवार को सूत्र दो अन्य नामों के पक्का होने का दावा कर रहे हैं।

इसमें पहला नाम चार्टर्ड अकाउंटेंट एनडी गुप्ता का है। एनडी गुप्ता फिलहाल द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंस्ट्स ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष हैं। 23वीं परिषद में 12 फरवरी 2017 को वे आईसीएआई के उपाध्यक्ष चुने गए। दिलचस्प यह कि केंद्र सरकार से भी उनके ताल्लुकात अच्छे हैं।

वित्त मंत्री अरुण जेटली तक उनकी तारीफ कर चुके हैं। माना जा रहा है कि भविष्य में वह पार्टी के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। दूसरी तरफ अंतिम तीन में तीसरा नाम कांग्रेस के पूर्व नेता सुशील गुप्ता का है। कुछ महीनों पहले उन्होंने आप की सदस्यता ली थी।

हालांकि, पार्टी आधिकारिक स्तर पर इस मसले पर चुप्पी साधे हुए हैं। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि दो जनवरी को केजरीवाल के वापस लौटने पर राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक होगी। इसमें नाम फाइनल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed