{"_id":"5ef837e68ebc3e432d3699ab","slug":"after-reviewing-the-corona-situation-containment-zones-in-delhi-increases-to-417-says-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 417 हुई, अब तक की गई 2.45 लाख लोगों की स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 417 हुई, अब तक की गई 2.45 लाख लोगों की स्क्रीनिंग
Sun, 28 Jun 2020 11:55 AM IST
प्राची प्रियम
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ी कंटेनमेंट जोन की संख्या
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कंटेनमेंट जोन की संख्या 280 से बढ़कर 417 हो गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राजधानी में अब तक करीब 2.45 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि केंद्र के निर्देशों के बाद कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों को लेकर समीक्षा की जा रही है। कुछ जिलों में समीक्षा का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। समीक्षा पूरी होने तक ऐसे क्षेत्रों की संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने कहा कि पुन: मूल्यांकन से पहले राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या 280 थी। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली में घर-घर जाकर सर्वेक्षण में करीब दो लाख लोगों की स्क्रीनिंग की है। कंटेनमेंट जोन में भी 45 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।
विज्ञापन
दिल्ली में हर घर में स्क्रीनिंग की प्रक्रिया छह जुलाई तक पूरी की जानी है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राजधानी में 34.35 लाख घर हैं, जिनमें से 33.56 लाख शहरी क्षेत्रों में और 79,574 ग्रामीण इलाकों में हैं।
दिल्ली सरकार द्वारा जारी कोरोना कार्रवाई योजना के अनुसार कंटेनमेंट जोन के पुन: आकलन का काम 30 जून तक पूरा हो जाना चाहिए।