फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after release kejriwal slams modi government, says situation is worse than emergency

चार घंटे तक हिरासत में रहने के बाद केजरीवाल बोले- आपातकाल से भी बदतर स्थिति

Thu, 03 Nov 2016 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Thu, 03 Nov 2016 04:57 AM IST
विज्ञापन
after release kejriwal slams modi government, says situation is worse than emergency
- फोटो : अमर उजाला
मृतक सैनिक के परिजन से मिलने की कोशिश में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी दिल्ली पुलिस ने जब लेडी हार्डिंग अस्पताल के पास से हिरासत में लिया तो उन्होंने कहा कि यह आपातकाल से भी बदतर और अभूतपूर्व स्थिति है। मुख्यमंत्री होने के नाते मुझे पीड़ित परिवार से मिलने का पूरा हक है। पूर्व सैनिक की शहादत बेकार नहीं जाएगी, हम इस लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


मंदिर मार्ग थाने में करीब 70 मिनट तक हिरासत में रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सवाल किया, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए रोकना गैरकानूनी है। उन्हें क्यों रोका गया, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था।’ मुख्यमंत्री पीड़ित परिजन से मिलने की जिद कर रहे थे और बिना मिले जाने को तैयार नहीं थे। इस दौरान उन्होंने वन रैंक वन पेंशन पर प्रधानमंत्री की कड़ी आलोचना की और कहा कि वन रैंक वन पेंशन पर प्रधानमंत्री देश के साथ झूठ बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद के परिजन के साथ पुलिस हिरासत में दुर्व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के सामने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को दिल्ली के अस्पताल में जाने से रोका जा रहा है। एक पूर्व सैनिक ने आत्महत्या कर ली है, लिहाजा मेरी जिम्मेदारी है कि मैं जाकर पीड़ित परिजन से मिलूं, लेकिन मुझे मिलने नहीं दिया जा रहा है। क्या एक मुख्यमंत्री से कानून-व्यवस्था का खतरा होता है। मेरे पास कोई हथियार नहीं, फिर न जाने क्यों पुलिस इस तरह का बर्ताव कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन के नाम पर शहीदों से धोखा किया गया। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सैनिकों की विकलांगता पेंशन कम दी गई, जबकि सरकार को सैनिकों का वेतन और पेंशन बढ़ाना चाहिए था। जिस देश में सैनिक और किसान आत्महत्या कर रहे हैं, उसका कोई भविष्य नहीं। देशभर में सैनिक के आत्महत्या पर उनके परिजनों को एक करोड़ रुपये केंद्र सरकार को देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद के परिजन को पुलिस कनॉट प्लेस थाने ले गई है, मैंने उनसे फोन पर बातचीत की है। परिजन ने बताया कि पुलिस हिरासत में उनके साथ बदसलूकी कर रही है। मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश भी जारी किया। 

पूर्व सैनिक ग्रेवाल के शव का देर रात हुआ पोस्टमार्टम

after release kejriwal slams modi government, says situation is worse than emergency
वन पेंशन वन रैंक की मांग को लेकर आत्महत्या करने वाले राम किशन ग्रेवाल का बुधवार देर रात लेडी हार्डिंग अस्पताल में पोस्टमार्टम कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, ग्रेवाल का शव रात में ही उनके जिला भिवानी हरियाणा ले जाया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, अस्पताल के बाहर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव को कड़ी सुरक्षा में हरियाणा ले जाने की तैयारियां की जा रही है। उधर, समाचार लिखे जाने तक थाना आरके पुरम में मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों व कार्यकर्ताओं का धरना जारी था। केजरीवाल ने ट्वीट कर पुलिस के उस तर्क को गलत बताया कि उन्हें जाने के लिए कह दिया गया है, लेकिन वे थाने से नहीं जा रहे। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें अभी भी हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed