फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After rains Delhi records best air quality in two months

2 महीने बाद सुधरी दिल्ली की आब-ओ-हवा, मगर राहत लंबे समय तक नहीं

Thu, 13 Dec 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली एनसीआर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली एनसीआर Updated Thu, 13 Dec 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
After rains Delhi records best air quality in two months
delhi - फोटो : amar ujala

देश की राजधानी दिल्ली की आब-ओ-हवा में बीते दो महीने में बड़ा सुधार देखने को मिला है। इसका मुख्य कारण बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश को माना जा रहा है। शहर की वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई पर दिल्ली की हवा में बीते 2 महीने में बड़े सुधार का आकलन किया गया है। मगर साथ ही साथ यह भी बताया है कि यह राहत लंबे समय तक बरकरार नहीं रहेगी। 

विज्ञापन

 
वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) आकड़ों के मुताबिक दिल्ली की हवा में पीएम लेवल 193 तक गिर गया है। जो 'मध्यम' श्रेणी का सुधार माना जा सकता है। दिल्ली में आखिरी बार अक्टूबर की शुरुआत में ऐसा सुधार देखने को मिला था।  आपकी जानकारी के लिए बता दें एक्यूआई सूचकांक वायु गुणवत्ता 0-50 के बीच ‘अच्छी’ मानी जाती है। 51 से 100 के बीच यह ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘सामान्य’, 201-300 के बीच ‘खराब’, 301-400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401-500 के बीच इसे ‘गंभीर’ माना जाता है।

विज्ञापन

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली का एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया गया, जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है। उसके अनुसार दिल्ली चौदह इलाकों में हवा की 'खराब' गुणवत्ता दर्ज की गई जबकि 1 9 क्षेत्रों में यह 'मध्यम' है। वहीं केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों की मानें तो राष्ट्रीय राजधानी में तीसरे दिन भी लगातार वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’श्रेणी में दर्ज की गई। सीपीसीबी का कहना है कि दिल्ली में हल्की बारिश के बावजूद प्रदूषण की समस्या बरकरार है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 से अधिक दर्ज किया।

केन्द्र संचालित वायु गुणवत्ता प्रणाली और मौसम अनुमान (सफर) ने कहा कि हल्की बारिश के कारण वायु गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई है। सफर ने कहा, ‘‘तापमान में गिरावट आई है और हवा में अच्छी-खासी नमी है। नमी भरी वायु दिल्ली के कम तापमान वाले सतह से गुजर रही है और शांत हवाएं प्रदूषकों को छितराव करने से रोक रही है।’’ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले दो दिन तक वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ बनी रहेगी। तेज हवाएं चलने के बाद ही स्थिति में सुधार की संभावना है।

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली एनसीआर में गाजियाबाद और फरीदाबाद में 'खराब' वायु गुणवत्ता दर्ज की गई, जबकि गुड़गांव और नोएडा में 'मध्यम' वायु गुणवत्ता दर्ज की गई। मौसम अनुमान (सफर) का कहना है, "हालांकि, राहत की उम्मीद नहीं है क्योंकि आर्द्रता बहुत अधिक है और तापमान अधिक ठंडा होने की संभावना है। दोनों कारक प्रतिकूल हैं और शुक्रवार तक एक्यूआई को 'बहुत निचले' स्तर तक नुकसान दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed