रघुराम राजन के बाद केजरीवाल के पीछे पड़े स्वामी, मांगी IIT एडमिशन की जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को स्वामी ने केजरीवाल द्वारा 1980 में IIT खड़गपुर में एडमिशन लेने की प्रक्रिया पर प्रेस विज्ञप्ति में सवाल खड़े किए। केजरीवाल ने आईआईटी खड़कपुर से ही बीटेक (ऑनर्स) की डिग्री ली थी।
स्वामी ने एक RTI पर मिले जवाब का हवाला देते हुए यह बात कही। स्वामी के मुताबिक उन्होंने बीटेक में केजरीवाल के दाखिले का आधार और JEE जैसी अखिल भारतीय स्तर की परीक्षा में उनकी रैंक पूछी थी।
महेश गिरी के अनशन स्थल से कहा था अब है केजरीवाल की बारी
स्वामी के मुताबिक, संस्थान ने जवाब में कहा कि यह जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि आईआईटी ने केजरीवाल से जुड़ी अन्य सूचनाएं उपलब्ध करा दी हैं।
इनमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स के दौरान उनका रोल नंबर और पढ़ाई के साल शामिल है। मगर संस्थान ने विषयों के ग्रेड शीट की कॉपी नहीं दी क्योंकि यह पारदर्शिता कानून के तहत खुलासे के दायरे से बाहर है।
गौरतलब है कि स्वामी केजरीवाल पर पहले भी हमले करते रहे हैं। इसी हफ्ते उन्होंने दिल्ली के भाजपा सांसद महेश गिरी के केजरीवाल के खिलाफ अनशन में जाकर कहा था कि वह केजरीवाल के पीछे उसी तरह पड़ेंगे, जैसे वे आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के पीछे पड़ गए थे।