फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After operation of hip patient died due to heart attack

कूल्हे के ऑपरेशन के बाद मरीज की हार्ट अटैक से मौत, हंगामा

Fri, 24 May 2019 08:01 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 24 May 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
After operation of hip patient died due to heart attack
सांकेतिक तस्वीर

नीलम बाटा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में कूल्हे के ऑपरेशन के लिए भर्ती 53 वर्षीय राजेंद्र सहगल की अचनाक मौत से हैरान परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का  आरोप है कि डाक्टर मौत को हार्ट अटैक का रूप देने में तुले हैं, जबकि इलाज में लापरवाही के कारण मरीज की मौत हुई है। 

विज्ञापन


एनआईटी-1 निवासी नवीन ने बताया कि बुधवार को उनके पिता राजेंद्र नहाते वक्त शौचालय में गिर गए थे। इससे उनके कूल्हे में फ्रैक्चर हो गया था। परिजनों ने इलाज के लिए राजेंद्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


अस्पताल में उनके कूल्हे का ऑपरेशन भी कर दिया गया। राजेंद्र की हालत में सुधार था। डाक्टर शुक्रवार दोपहर तक राजेंद्र को छुट्टी देने की बात कर रहे थे, लेकिन शुक्रवार सुबह 5 बजे अचानक परिजनों को अस्पताल से फोन आया कि राजेंद्र कुमार की तबीयत खराब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन ने बताया कि परिवार वाले कुछ ही मिनटों में अस्पताल पहुंच गए। वहां देखा कि राजेंद्र कुमार के पास कोई भी स्वास्थकर्मी मौजूद नहीं है। परिजनों ने राजेंद्र कुमार से बात करनी चाही तो उनका शरीर ठंडा पड़ा था। फिर डाक्टरों ने बताया कि हार्ट अटैक से राजेंद्र की मौत हो चुकी है।


परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और हंगामा कर दिया। नवीन का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी कि इलाज में लापरवाही के कारण परिवार सदस्य की मौत हो गई है। लेकिन बाद में लिखित शिकायत नहीं दी और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed