फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After Onion Tomato price soar to Rs 80 kg in Delhi

महंगाई की एक और मार, दिल्ली में प्याज के बाद टमाटर के दाम बढ़े

Wed, 09 Oct 2019 06:58 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 09 Oct 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
After Onion Tomato price soar to Rs 80 kg in Delhi
टमाटर की कीमतों में उछाल - फोटो : Amar Ujala

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर महंगाई की मार लोगों पर पड़नी शुरू हो गई है। अन्य राज्यों में भारी बारिश के कारण सप्लाई में बाधा हो रही है जिससे बुधवार को दिल्ली में टमाटर के दाम बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


हालांकि, पिछले सप्ताह की तुलना में प्याज की दरों में गिरावट दर्ज की गई है। अब दिल्ली में प्याज 60 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं विक्रेताओं का कहना है कि टमाटर की दरों में पिछले कुछ दिनों से इजाफा हुआ है और इसका कारण सप्लाई का प्रभावित होना है। 
विज्ञापन


एक मदर डेरी के सफल दुकान पर टमाटर 58 रुपये किलो का बिका। वहीं बुधवार को स्थानीय दुकानदारों ने 60 से 80 रुपये किलो तक टमाटर बेचा।

आजादपुर मंडी के एक होलसेल व्यापारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि भारी बारिश और बाढ़ के कारण टमाटर की सप्लाई प्रभावित हुई है। इस वजह से पिछले कुछ दिनों से टमाटर के दाम बढ़ गए है। उन्होंने कहा कि दक्षिण के राज्यों जैसे कर्नाटक और तेलंगाना भारी बारिश और बाढ़ के गवाह हैं, इन राज्यों में सब्जियों की फसल बर्बाद हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी डाटा के अनुसार, अन्य शहरों में भी टमाटर के दाम में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। बुधवार को दुकानदारों ने कोलकाता में टमाटर 60 रुपये किलो, मुंबई में 54 रुपये किलो और चेन्नई में 40 रुपये किलो तक बेचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed