फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after Murdered his wife husband absconding with the son

हत्या कर बेटे के साथ फरार हुआ पति, पत्नी के चरित्र पर था शक

Thu, 14 Jan 2016 12:53 AM IST
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
after Murdered his wife husband absconding with the son

सीलमपुर इलाके में बुधवार सुबह एक महिला की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त फिरोजा (30) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


फिरोजा का शव उसके घर में बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो शुरुआती जांच में पता चला है कि फिरोजा का पति चांद उसके चरित्र पर शक करता था।

वारदात के बाद से चांद अपने बेटे के साथ फरार है। पुलिस आशंका जता रही है कि चांद ने ही वारदात को अंजाम दिया होगा।

खून से लथपथ फिरोजा का शव उसके कमरे में पड़ा हुआ

after Murdered his wife husband absconding with the son

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी फिरोजा पति चांद और एक बेटे के साथ करीब एक माह पूर्व ए-14, बुलंद मस्जिद इलाके में रहने के लिए आई थी। चांद छोटा-मोटा काम करता है।


बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे पड़ोसियों ने खून से लथपथ फिरोजा का शव उसके कमरे में पड़ा हुआ देखा। उसके शरीर पर जगह-जगह कट के निशान थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पश्चिम बंगाल उसके परिवार को सूचना दे दी है। फिलहाल चांद की तलाश की जा रही है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया है कि अक्सर चांद और फिरोजा के बीच झगड़ा होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed