फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After murder of mother in law and father in law in Bhagirathi Vihar,woman conspired to kill her husband

सास-ससुर के बाद पति की थी बारी: प्रेमी के साथ रहने के लिए दोनों को मरवाया, बुजुर्गों ने उसे प्रेमी संग देखा था

Tue, 25 Apr 2023 11:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 25 Apr 2023 11:16 PM IST
सार

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि बुजुर्ग दंपती की हत्या के बाद आरोपी घर से ज्वेलरी व नकदी ले गए थे। मामला दर्ज कर गोकलपुरी थाना पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में बहू मोनिका, प्रेमी आशीष और आशीष के दोस्त विराज का नाम सामने आया।

विज्ञापन
After murder of mother in law and father in law in Bhagirathi Vihar,woman conspired to kill her husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नई दिल्ली के भागीरथी विहार, गोकलपुरी में राधेश्याम वर्मा (72) और पत्नी वीना (69) की बेरहमी से हत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। बहू मोनिका सास-ससुर की हत्या के बाद पति को भी मारना चाहती थी। इसके बाद संपत्ति को बेचकर प्रेमी के साथ रहने की उसने साजिश रची थी। मुख्य आरोपी आशीष के साथी विकास उर्फ विराज को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया तो उसने ये खुलासा किया।

विज्ञापन

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि बुजुर्ग दंपती की हत्या के बाद आरोपी घर से ज्वेलरी व नकदी ले गए थे। मामला दर्ज कर गोकलपुरी थाना पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में बहू मोनिका, प्रेमी आशीष और आशीष के दोस्त विराज का नाम सामने आया था। पुलिस ने मोनिका व आशीष को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि विराज फरार था। एसीपी अरविंद कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर अरुण सिद्धू व एएसआई रविंद्र सिंह की टीम विराज को तलाश रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरुण को विराज के कोटला गांव, मयूर विहार में होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने यहां घेराबंदी कर सेक्टर-3, चिरंजीव विहार, गाजियाबाद यूपी निवासी विराज (29) को गिरफ्तार कर लिया। आशीष ने उसे पैसे का लालच देकर वारदात में शामिल किया था। आशीष ने उससे कहा था कि बुजुर्ग दंपति के घर में पांच लाख रुपये रखे हुए है।

विज्ञापन

इसके अलावा प्रॉपर्टी को बेचने के काफी पैसा मिल जाएगा। विराज ने पूछताछ में बताया कि मोनिका को लगता था कि सास-ससुर उसे संपत्ति में कुछ हिस्सा नहीं देंगे। सास-ससुर ने उसे प्रेमी के साथ देख लिया था। इस कारण उसने सास-ससुर व पति की हत्या की साजिश रची थी। जब आशीष व विराज दंपति की हत्या करने गए घर में गए तो मोनिका ने पति को नींद की गोलियां खिला दी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed