{"_id":"62d9f274823ee2796b7edfac","slug":"after-mri-ct-scan-now-mammography-facility-also-in-bangla-sahib-women-will-be-able-to-get-tested-at-cheap-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगला साहिब: अब एमआरआई, सीटी स्कैन के बाद मैमोग्राफी की भी सुविधा, सस्ते दर पर महिलाएं करा सकेंगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगला साहिब: अब एमआरआई, सीटी स्कैन के बाद मैमोग्राफी की भी सुविधा, सस्ते दर पर महिलाएं करा सकेंगी जांच
Fri, 22 Jul 2022 06:12 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 22 Jul 2022 06:12 AM IST
सार
गुरुद्वारा बंगला साहिब में एमआरआई, सीटी स्कैन की सुविधा के साथ अब मैमोग्राफी जांच की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। इसका उद्घाटन बृहस्पतिवार को कार सेवा वाले बाबा बचन सिंह ने की।
विज्ञापन
गुरुद्वारा बंगला साहिब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिलाओं के लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बेहतर पहल की है। बंगला साहिब गुरुद्वारे में चल रहे गुरु हरिकृष्ण पोलिक्लिनिक में मैमोग्राफी मशीन की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इस मशीन से बाजार की कीमत से सस्ते दर पर महिलाएं जांच करा सकेंगी।
विज्ञापन
गुरुद्वारा बंगला साहिब में एमआरआई, सीटी स्कैन की सुविधा के साथ अब मैमोग्राफी जांच की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। इसका उद्घाटन बृहस्पतिवार को कार सेवा वाले बाबा बचन सिंह ने की। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका व महासचिव जगदीप सिंह काहलों मौजूद रहे।
विज्ञापन
कालका ने बताया कि मैमोग्राफी मशीन ब्रेस्ट कैंसर की जांच करती है। इस मशीन के लगने से दिल्ली में महिलाओं को काफी सुविधा मिलेगी। इस मैमोग्राफी टेस्ट की फीस बाजार से कहीं अधिक सस्ती होगी जल्द ही फीस तय कर ली जाएगी। पोलिक्लिनिक देश ही नहीं दुनिया की सबसे सस्ती जांच क्लिनिक है। जल्द ही यहां अत्याधुनिक लैब भी शुरु की जा रही है। आधुनिक मशीनें लगा कर अन्य जांच की सुविधा भी संगत को दी जाएगी। इस क्लिनिक में 50 रुपये में एमआरआई व सीटी स्कैन की सुविधा है। अब तक 22 हजार लोग इस सुविधा का लाभ ले चुके हैं।
विज्ञापन