फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after monsoon air pollution starts increasing in delhi ncr centre government provide facilities

बारिश खत्म होते ही बिगड़ने लगी दिल्ली की हवा, प्रदूषण रोकने के लिए केंद्र सरकार ने भी कसी कमर

Sat, 29 Sep 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Sep 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
after monsoon air pollution starts increasing in delhi ncr centre government provide facilities
हरदीप सिंह की पुरी ने दिल्ली को दिया प्रदूषण से निपटने का तोहफा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में जितने दिन बारिश रही उतने दिन तो यहां की आबोहवा बिल्कुल साफ रही, लेकिन जैसे ही बारिश बंद हुई दिल्ली में एक बार फिर से प्रदूषण बढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सुरक्षित स्तर को पार कर गई जबकि अभी मुश्किल से बारिश हुए तीन दिन ही हुए हैं।

विज्ञापन


वायु की गुणवत्ता में आने वाली ये कमी चिंताजनक है क्योंकि अभी आगे-आगे और प्रदूषण बढ़ेगा और दिवाली तो अभी बाकी ही है। ज्यादा बढ़ोतरी पीएम 10 में देखी गई है। मंगलवार को दोपहर 1 बजे पीएम 10 का स्तर  35यूजी/क्यूबिक मीटर था। वहीं शुक्रवार को यह 222यूजी/क्यूबिक मीटर पहुंच गया जो सुरक्षित स्तर से बहुत ज्यादा है।
विज्ञापन


बढ़ते प्रदूषण और आने वाली सर्दी में दिल्ली की आबोहवा साफ करने के लिए केंद्र सरकार ने भी कमर कस ली है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 16 नए मैकेनिकल स्वीपर व 40 वॉटर टैंकर को हरी झंडी दिखाई। इसमें से छह-छह स्वीपर दक्षिणी और पूर्वी निगम को मिलेंगे जबकि चार स्वीपर उत्तरी दिल्ली निगम के बेड़े में शामिल होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराज्यपाल अनिल बैजल और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के महापौर नरेंद्र चावला की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि दिल्ली की आबोहवा को साफ-सुथरा करने के लिए केंद्र ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत 300 करोड़ रुपये की राशि जारी की थी।

'स्वच्छ भारत मिशन दिल्ली में जन आंदोलन बन गया है'

इसी राशि से वाहन खरीदे गए हैं। तीनों निगमों की तारीफ करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन दिल्ली में जन आंदोलन बन गया है। दूसरी तरफ अनिल बैजल ने कहा कि आर्थिक तंगहाली के बावजूद स्वच्छता की दिशा में निगमों का काम सराहनीय है। 

बैजल ने माना निगम के साथ बहुत सी दिक्कतें हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि बातचीत से सभी समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा। नई मशीनों के शामिल होने से सर्दियों में प्रदूषण स्तर कम करने में मदद मिलेगी।

वहीं महापौर नरेंद्र चावला ने मांग की कि केंद्र सरकार निगम की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए सीधे फंड जारी करे। साथ ही आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार निगम के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed