फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After meeting with girl played game of love and money.

लड़कियों से बंद कमरे में मिलवाने के बाद खेलते थे घिनौना खेल

Fri, 28 Aug 2015 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 28 Aug 2015 08:48 PM IST
विज्ञापन
After meeting with girl played game of love and money.

पुलिस ने ऐसे गिरोह के दो सदस्यों को पकडने में सफलता हासिल की है, जो लड़कियों के माध्यम से युवकों को फंसाने का काम करते और बलात्कार का झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी देकर पैसा ऐंठते।

विज्ञापन


गिरोह के बाकी सदस्य फरार होने में कामयाब हो गए। पकडे गए आरोपियों में एक हरियाणा पुलिस का सिपाही भी है, जो पलवल जिले के होडल में तैनात है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी का कहना है जल्दी ही आरोपी महिला व उनके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जांच अधिकारी शमशुद्दीन ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांव भरनाखुर्द निवासी गुलाब जो फिलहाल पलवल जिले के गांव नांगल जाट में रहता है, उसने गिरोह बना रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद कमरे में मिलती थी लड़कियां

After meeting with girl played game of love and money.

गिरोह में कई लड़कियां भी शामिल हैं। होडल थाने में तैनात सिपाही जावेद भी इस गिरोह का सदस्य है। उन्होने बताया कि गुलाब ने अपने गांव भरनाखुर्द निवासी करीब 22 वर्षीय रामकुमार को फोन किया कि उसके पास एक लड़की है।

अगर तू उससे मिलना चहाता है तो आ जा, तुहारी उससे बात करा देता हूं। रामकुमार गुलाब के झांसे में आ गया। गुलाब रामकुमार को नांगल जाट के जंगल में बने एक कमरे में ले गया जहां उसने एक लड़की को उससे मिलवा दिया।

जब रामकुमार और वह लडकी कमरे में चले गए तो कुछ समय बाद सिपाही जावेद और कई लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने दरवाजा खुलवाया और रामकुमार को पीटना शुरू कर दिया।

सिपाही जावेद ने कहा कि वह पुलिस वाला है, या तो इसमें समझौता कर ले नहीं तो तुझे बलात्कार के मामले में जेल की हवा खानी पडे़गी। राम कुमार से फैसले में 10 लाख रुपये मांगे।

सिपाही की करतूत की खुली पोल

After meeting with girl played game of love and money.

राम कुमार ने अपने बडे़ भाई महादेव को फोन कर सारी जानकारी दी। आखिरकार ढाई लाख रुपये में सौदा हो गया। सिपाही और उसके अन्य साथी फोन पर बात करते हुए पुन्हाना आ गए।

जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित रामकुमार का भाई महादेव पुन्हाना आया तो किसी ने उसे सूचना दी कि इस मामले में गलत सौदाबाजी हो रही है।

महादेव पुलिस से मिला और सारी हकीकत बता दी। पुलिस ने इसके बाद पता लगाते हुए आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने गांव पटपडबास के नजदीक आरोपी सिपाही जावेद और आरोपी गुलाव को काबू कर लिया।

लेकिन आरोपी लड़की व उसके साथी फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित राम कुमार को भी उनके चंगुल से छुड़ा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed