फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after lost in lok sabha election aap active for delhi assembly election

चुनाव हारने के बाद आप मुखर तो कांग्रेस खामोश, राजनीतिक बयानबाजी तक से परहेज कर रहे नेता

Tue, 04 Jun 2019 07:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 Jun 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
after lost in lok sabha election aap active for delhi assembly election
आप नेता - फोटो : अमर उजाला

साढ़े चार साल पहले दिल्ली की सत्ता से दूर हुई कांग्रेस लोकसभा चुनाव में तो सक्रिय दिखी, लेकिन इसे हारते ही पार्टी में खामोशी छा गई है। दिल्ली सरकार की महिलाओं को मेट्रो, डीटीसी में मुफ्त सफर कराने की योजना के बाद राजनीति गरमाई हुई है, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व इस पर चुप्पी साधे है। भाजपा दिल्ली सरकार की इस पहल पर लगातार तीखे तेवर दिखा रही है और इसे महज एक शिगूफा बता रही है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीट हारने के बावजूद आप विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मेहनत में जुट गई है। उधर, कांग्रेस में सुस्ती छाई हुई है। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता चुनाव हारने के बाद आम जनता के बीच जाने से भी परहेज करते दिख रहे हैं। संगठन भी सक्रिय नहीं हो पा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी में किसी तरह की सुगबुगाहट नहीं दिख रही है। यहां तक कि उसके नेता किसी भी विषय पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी नहीं दे रहे। पार्टी राजनीतिक कार्यक्रम को भूलकर इन दिनों पौधरोपण कार्यक्रम पर ध्यान दे रही है। पार्टी को संगठित करने के लिए भी कोई पहल नहीं हो रही है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जितेंद्र कोचर ने महिलाओं को मेट्रो में मुफ्त सफर कराने की योजना पर बयान भेजकर यह जरूर कहा कि छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों को भी मेट्रो में मुफ्त पास उपलब्ध कराने पर विचार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ऐसी-ऐसी घोषणाएं कर रही हैं, जिन्हें लागू करना उसके वश में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed