फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After loot criminals throw notes in air to escape

लूट कर भाग रहे बदमाशों ने हवा में उड़ा दिए नोट

Sun, 26 Jul 2015 03:01 PM IST
Updated Sun, 26 Jul 2015 03:01 PM IST
विज्ञापन
After loot criminals throw notes in air to escape

ओखला औद्योगिक क्षेत्र में दो ठेकेदारों को गोली मारकर दिनदहाड़े 23.84 लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने मौके पर करीब पांच राउंड फायरिंग की।

विज्ञापन


भागते हुए बदमाश जब स्कूली छात्राें के बीच घिर गए तो बदमाशों ने बच्चों के बीच में एक लाख रुपये हवा में उड़ा दिए। छात्र नोट उठाने लग गए और मौका मिलते ही बदमाश आसानी से फरार हो गए।
विज्ञापन


गोली लगने से एक ठेकेदार की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दूसरे ठेकेदार को गोली हाथ को छूकर निकल गई।

नहीं लगा बदमाशों का सुराग

After loot criminals throw notes in air to escape

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि ओखला थाना पुलिस ने मामला दर्जकर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। हालांकि शनिवार शाम तक बाइक सवार बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजकुमार व संतोष दोनों चचेरे भाई हैं। दोनों मैन पावर सप्लाई करने व टेंडर ठेकेदार हैं। शनिवार को दोनों ओखला फेज-एक स्थित बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकालने आए थे। उन्होंने बैंक से 23.84 लाख रुपये निकाले।

रकम लेकर जब वे बैंक से 20 मीटर दूरी पर खड़ी कार के पास पहुंचे। कार में बैठ ही रहे थे कि उसी समय एक बाइक पर तीन बदमाश आए। बदमाशाें ने आते ही ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

नोट उठाने में लग गए बच्चे

After loot criminals throw notes in air to escape

एक गोली राजकुमार के कंधे को छूती हुई निकल गई। संतोष के सिर में गोली लगी है। दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। संतोष की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार जब बदमाश भाग रहे थे उसी समय पास के सरकारी स्कूल की छुट्टी हुई थी। स्कूली छात्राें ने भाग रहे बदमाशों को घेर लिया था। बदमाश नीचे गिर गए थे।

इस समय एक बदमाशों ने एक लाख रुपये की गड्डी के नोट हवा में उड़ा दिए। बच्चे नोटों को उठाने में लग गए और बदमाशाें को भागने का मौका मिल गया।

विज्ञापन

भाइयों के साथ पहले भी हो चुकी है लूट

After loot criminals throw notes in air to escape

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई है। इस फुटेज से पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।

फुटेज में दिख रहा है कि एक स्कूली बच्चा नोट उठाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस आस-पास की बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने में लगी हुई है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन दोनों ठेकेदार भाइयों के साथ पहले भी लूटपाट हो चुकी है। बताया जा रहा है कि करीब तीन माह पहले कासना, यूपी थाना इलाके में इनके साथ लूटपाट हुई थी। इस समय भी ये इसी बैंक से पैसे निकालकर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed