{"_id":"587a492a4f1c1b922bbaaa87","slug":"after-hitting-the-van-fired-street-vendors-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी से टकराने के बाद पलटी वैन, एक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ी से टकराने के बाद पलटी वैन, एक मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 15 Jan 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुराड़ी इलाके में शुक्रवार रात तेज रफ्तार पीसीआर वैन रेहड़ी को टक्कर मारने के बाद पलट गयी। हादसे में पीसीआर वैन के नीचे दबकर सब्जी विक्रेता की मौत हो गयी।
विज्ञापन
जबकि वैन में सवार दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गये। वैन के नीचे दबे शख्स को अस्पताल पहुंचाने के बजाए पहले पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाने को लेकर स्थानीय लोग भड़क गये और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को शांत करवाया और जख्मी शख्स को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुराड़ी थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मरने वाले की शिनाख्त शिवा (36) के रूप में हुई। मूलत: कानपुर का रहने वाला शिवा बुराड़ी के हरदेव नगर में किराए के मकान में रहता था। वह रेहड़ी पर सब्जी बेचता था। शुक्रवार रात बुराड़ी टी प्वाइंट के पास पीसीआर एक ऑटो को बचाने के क्रम में रेहड़ी से टकरा गयी। उसके बाद पीसीआर डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। रेहड़ी लेकर जा रहा शिवा पीसीआर के नीचे दब गया। वहीं पीसीआर का चालक दौलत राम व एएसआई काशीराम भी जख्मी हो गये।