फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After hitting a cyclist, the car collided with a slum, two people died

Delhi : नशे में धुत स्विफ्ट कार चालक ने सड़क पर मचाया कोहराम, दो की मौत, तीन घायल

Fri, 30 May 2025 03:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 30 May 2025 03:30 AM IST
सार

आरोपी ने पंखा रोड पर दो साइकिल सवारों को टक्कर मारकर झुग्गी में सो रहे तीन लोगों को कुचल दिया। इसमें एक साइकिल सवार और झुग्गी में सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात माह की गर्भवती महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
After hitting a cyclist, the car collided with a slum, two people died
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनकपुरी क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के दोस्त के जन्मदिन पार्टी से लौट रहे नशे में धुत स्विफ्ट कार चालक ने सड़क पर कोहराम मचा दिया। आरोपी ने पंखा रोड पर दो साइकिल सवारों को टक्कर मारकर झुग्गी में सो रहे तीन लोगों को कुचल दिया। इसमें एक साइकिल सवार और झुग्गी में सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात माह की गर्भवती महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद झुग्गी में रहने वाले लोगों ने कार चला रहे 19 साल के युवक और उसके दोस्त को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान दुर्गा पार्क निवासी अनीस अंसारी (45) और पंखा रोड झुग्गी निवासी फूल सिंह (30) के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान फूल सिंंह की पत्नी सोनी (25), भतीजा विशाल (5) और सागरपुर निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। मूलत: बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाला अनीस अंसारी बृहस्पतिवार तड़के करीब 3.30 बजे मायापुरी से साइकिल से घर आ रहा था। सागरपुर काली माता मंदिर के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट कार ने उसके पीछे चल रहे कुलदीप की साइकिल में टक्कर मारने के बाद अनीस की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद कार अनियंत्रित होकर एक झुग्गी में घुस गई। उसमें फूल सिंह अपने परिवार के साथ सो रहा था। कार ने उसको कुचलते हुए खटिया पर सो रही उसकी पत्नी सोनी और उसके भतीजे विशाल को कुचल दिया। उसके बाद लुना के फंस जाने के बाद कार रुक गई। आसपास की झुग्गी में रहने वालों ने कार में सवार चालक पोचनपुर निवासी हर्ष सेहरावत और उसके दोस्त पंकज को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर घायल पांच लोगों को डीडीयू अस्पताल ले गई। 

वहां डॉक्टरों ने अनीस और फूल सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल सोनी, विशाल और कुलदीप को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक हर्ष का मेडिकल करवाया जिसमें उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

अनीष को कार ने करीब डेढ़ सौ मीटर तक घसीटा 
जांच में पता चला कि कार ने पहले कुलदीप की साइकिल में टक्कर मारी। इससे वह उछलकर दूर जा गिरा और घायल हो गया। उसके बाद कार ने अनीस की साइकिल में टक्कर मारी। टक्कर लगने से  अनीस कार में फंस गया। कार चालक ने इतने पर  भी नहीं माना और उसे डेढ़ सौ मीटर तक घसीटता हुआ झुग्गी में घुस गया। झुग्गी में फूल सिंह नीचे सो रहा था जिसके छाती के ऊपर से कार निकल गई और खाट पर सो रही सोनी और विशाल को कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने कार के नीचे फंसे अनीस को निकाला और फिर फूल सिंह को गंभीर रूप से घायल देखने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। 


नशे में होने की वजह से कार पर खोया नियंत्रण
हर्ष ने बताया कि वह पोचनपुर में अपने परिवार के साथ रहता है। उसके पिता एक निजी स्कूल के वैन चालक हैं। उसने बताया कि बुधवार को दोस्त का जन्मदिन था। तीन गाड़ियों से छह दोस्त जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए गुरुग्राम गए थे। वहां से देर रात पंकज के साथ कार से घर लौट रहृा था। नशे में होने की वजह से वह कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। पंकज ने बताया कि कार के साइकिल से टकराने के बाद उसकी नींद खुली। पुलिस ने बताया कि दोनों के पास लाइसेंस है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed