हसीबा अमीन के बाद अब राहुल को मिला मुनीष का साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कांग्रेस को राहु़ल गांधी के करीब दिखाने को कांग्रेस के विज्ञापनों में कुछ चुनिंदा चेहरे दिखाए जा रहे है। उन्हीं चेहरों में से एक है गुड़गांव का मुनीष यादव। अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर के नाम पर बसाए गए गांव कार्टरपुरी के मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे मुनीष वर्तमान में बादशाहपुर विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। वर्ष 2008 में उसने भिवानी के टीआईटी इंस्टीट्यूट से आईटी इंजीनियरिंग की। 2010 में वह पहली बार युवा ईकाई का पंचायत अध्यक्ष चुने गए। 2012 में बादशाहपुर विधानसभा का उपाध्यक्ष। अध्यक्ष के इस्तीफा देने से वर्तमान में वह अध्यक्ष के तौर पर कार्य कर रहे हैं। उनके माता-पिता सरकारी स्कूल में अध्ययन कार्य करते हैं। दादा सैनिक थे। बड़ी बहन इंजीनियरिंग करने के बाद अमेरिका में है तथा बड़ा भाई आईटी इंजीनियर है। मुनीष के फेसबुक पेज पर कुल 285 दोस्त हैं।
कांग्रेस का नया नारा 'मैं नहीं हम'
‘मैं नहीं हम’ के अलावा अभी कई और युवा कार्यकर्त्ता ऐसे विज्ञापनों में आने की कतार में हैं, जो बारी-बारी से कांग्रेस के विज्ञापनों में नजर आएंगे। हसीबा अमीन के ‘युवा जोश’ के नारे के बाद मुनिष को ‘मैं नहीं हम’ विषय दिया गया। मुनीष ने बताया कि युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमित सिहाग के की सलाह पर उसने ऑडिशन में हिस्सा लिया। ऑडिशन में चयन की जानकारी भी अमित ने ही दी थी। इस विज्ञापन से वह बेहद खुश है। इसके माध्यम से ही सही वह राहुल गांधी की नजरों में सीधे आ गया है। उसने कहा कि राहुल गांधी विज्ञापन ही नहीं वास्तविकता में आम कार्यकर्त्ताओं को आगे कर हर फैसला, हर काम करते हैं। उसने बताया कि वह कई बार राहुल गांधी से मिल चुका है। पहली बार भट्टा परसोल गांव में मिला था।
हसीबा की कहानी भी है चर्चा में
एनएसयूआई की गोवा ईकाई की अध्यक्ष हसीबा अमीन युवा कांग्रेस के एक विज्ञापन 'कट्टर सोच नहीं, युवा जोश...' में नजर आ चुकी हैं। हसीबा के नाम पर बीजेपी और सोशल मीडिया पर जमकर बवाल भी मचा है। बीजेपी का कहना है इस विज्ञापन में दिखाई गई हसीबा अमीन के ऊपर गोवा में टंकी घोटाले के आरोप हैं।
युवा कांग्रेस ने खुद बनाए हैं ये विज्ञापन
जानकारों के मुताबिक ऐसे विज्ञापनों के लिए तीन महीने पहले से ही कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। दिसंबर में पार्टी के युवा कार्यकर्त्ताओं के चयन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए कार्यकर्ताओं के बाकायदा ऑडिशन लिए गए थे। ऑडिशन में चयन के बाद विज्ञापन के लिए याद करने को स्क्रिप्ट दी गई थी। इन विज्ञापनों की खास बात यह है कि इसे शूट करने के लिए कैमरामैन और निर्देशक ही अनुबंध के थे। स्क्रिप्ट, डायलॉग आदि सब युवक कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं ने तैयार किए हैं। कई विषयों पर स्क्रिप्ट तैयार की गई। मुनीष को करीब एक सप्ताह स्क्रिप्ट याद कराने के बाद उन्हें विज्ञापन की शूटिंग के लिए मुंबई बुलाया गया था। शूटिंग की लोकेशन भीड़भाड़ वाले इलाके में रखी गई थी। जहां लोग अपनी दिनचर्या में व्यवस्त थे। अब तक कई विज्ञापनों की शूटिंग हो चुकी है।