{"_id":"b0dcc6aa4c1299dd89c7bd6d1f3e1a65","slug":"after-four-years-corporation-provides-allotted-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 साल किराए के घर में स्कूल चलने के बाद मिली जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 साल किराए के घर में स्कूल चलने के बाद मिली जमीन
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 19 Feb 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में चार साल पहले जिले के लिए स्वीकृत हुए दस प्राइमरी स्कूलों में से नौ के लिए नगर निगम ने जमीन उपलब्ध करा दी है। अब भवन निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी। अभी तक कई स्कूल किराये के भवन में चल रहे हैं।
विज्ञापन
सरकार ने वर्ष 2010-11 में फरीदाबाद जिले के लिए दस प्राइमरी स्कूल स्वीकृत किए थे। इनमें से तीन मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत बनाए जाने थे।
यह भी पढ़ें: ड्रग्स लेने से बचाए जाने को दिखाई जाएंगी फिल्में
घोषणा होने के बाद शिक्षा विभाग ने जैसे-तैसे भवन किराये पर लेकर सत्र शुरू कर दिया। शिक्षा विभाग चार साल से स्कूलों के लिए जगह की मांग नगर निगम से करता रहा, लेकिन जगह की व्यवस्था नहीं हो पाई।
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम संयोजक डीसी चौधरी ने बताया कि पिछले पंद्रह दिन से इसकी फाइल निकलवाकर नगर निगम से पैरवी की जा रही थी।
जिला योजनाकार रवि सिंगला ने बताया कि शिक्षा विभाग की सलाह पर नगर निगम ने जवाहर कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, संजय कॉलोनी, आदर्श नगर वन, आदर्श नगर-2, तिरखा कॉलोनी, मवई, भारत कॉलोनी तथा सूर्य नगर फेज वन में प्राइमरी स्कूलों के लिए सरकार से अनुमति मिलने के बाद जगह उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन