{"_id":"5c58d8c0bdec2211a00c7b5e","slug":"after-fight-with-girlfriend-young-man-set-fired-himself-in-auto","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से झगड़े के बाद ऑटो में युवक ने खुद को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से झगड़े के बाद ऑटो में युवक ने खुद को लगाई आग
Tue, 05 Feb 2019 05:58 AM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: sapna singla
Updated Tue, 05 Feb 2019 05:58 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योति नगर इलाके में रविवार रात ऑटो सवार युवक ने फोन पर प्रेमिका से हुए झगड़े के बाद खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। हादसे में युवक के बराबर में बैठा उसका चचेरा भाई और बुजुर्ग सवारी बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन
युवक शिवम (25), उसके चचेरे भाई अर्जुन सिंह (24) और ऑटो सवार बुजुर्ग सवारी भगवान सिंह (60) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर के मुताबिक आरोपी युवक शिवम के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
शिवम और अर्जुन परिवार के साथ लोनी, यूपी में रहते हैं। दोनों प्राइवेट नौकरी करते हैं। जबकि भगवान सिंह लोनी रोड पर रहता है। रविवार रात करीब 9.00 बजे तीनों शेयरिंग ऑटो में सवार होकर शाहदरा से लोनी गोल चक्कर की ओर जा रहे थे। इस बीच शिवम लगातार अपने फोन पर प्रेमिका से बातचीत कर रहा था।
विज्ञापन
उसका अपनी प्रेमिका से झगड़ा हो रहा था। झगड़े के दौरान जैसे ही ऑटो ज्योति नगर इलाके में पहुंचा, अचानक उसने खुद पर ज्वनलशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। अर्जुन ने अपने भाई को बचाने का प्रयास किया तो वह भी झुलस गया। इधर पीछे शिवम के साथ बैठा भगवान उसके नजदीक होने के कारण झुलस गया।
पुलिस ने शिवम को 80 फीसदी, अर्जुन को 40 फीसदी और भगवान को 20 फीसदी झुलसी हुई हालत में भर्ती कराया। इधर, छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि शिवम ज्वनलशील पदार्थ साथ लेकर चल रहा था। ऐसे में फोन पर झगड़े के बाद उसने खुद को आग कैसे लगा ली। अर्जुन ने उसे रोकने का प्रयास क्यों नही किया, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।