{"_id":"6a64c57a9db07330b00e21a9","slug":"after-farmers-the-government-has-now-bowed-before-the-youth-sanjay-singh-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147479-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के बाद अब नौजवानों के आगे झुकी सरकार: संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के बाद अब नौजवानों के आगे झुकी सरकार: संजय सिंह
विज्ञापन
नई दिल्ली। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि पहले किसान और दूसरा नौजवानों के आंदोलन के सामने सरकार को झुकना पड़ा। ये युवाओं की जीत है। युवाओं ने सरकार को दिखा दिया है कि जब युवा जागता है तो सरकार को कुंभकरण की नींद तोड़नी पड़ती है।
आप पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने देश के युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने वह कर दिखाया, जिसकी कुछ दिनों पहले तक कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। गोपाल राय ने कहा कि यह देश के छात्र-युवा आंदोलन की बहुत बड़ी जीत है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि ये देश के युवाशक्ति की जीत हुई। ब्यूरो