फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After eight days Delhi air once again in very poor category AQI crosses 400 in six areas

कब मिलेगी स्वच्छ 'सांसें': आठ दिन बाद एक बार फिर बेहद खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, छह इलाकों AQI 400 पार

Thu, 21 Nov 2024 10:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 21 Nov 2024 10:33 PM IST
सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, रविवार तक कमोबेश यही स्थिति रहने की आशंका है। ऐसे में एक्यूआई 300 के पार ही बना रहेगा। 

विज्ञापन
After eight days Delhi air once again in very poor category AQI crosses 400 in six areas
दिल्ली-एनसीआर में वाय प्रदूषण चिंताजनक - फोटो : एएनआई/अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में मौसमी दशाओं के बदलने से वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। गुरुवार को आठ दिन बाद हवा एक बार फिर बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। हालांकि, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही। गुरुवार को हवा की गति और दिशा बदलने से प्रदूषण में कमी आई। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 371 दर्ज किया गया। इसमें बुधवार की तुलना में 48 सूचकांक की गिरावट रही।

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, रविवार तक कमोबेश यही स्थिति रहने की आशंका है। ऐसे में एक्यूआई 300 के पार ही बना रहेगा। डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक हवा में परिवहन से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 17.757 फीसदी, कूड़ा जलने से 1.621 फीसदी व पराली के धुएं की हिस्सेदारी 17.372 फीसदी रही। बृहस्पतिवार को बवाना, अशोक विहार, जहांगीरपुरी समेत छह इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। साथ ही, 24 इलाकों में हवा बेहद खराब व एक में खराब रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर में एक्यूआई
दिल्ली-------371
गुरुग्राम-------298
गाजियाबाद----291
नोएडा-------253
फरीदाबाद-----243
ग्रेटर नोएडा----212
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
 
विज्ञापन

दिल्ली में अधिकतम एक्यूआई दर्ज
-जहांगीरपुरी-------433
-वजीरपुर---------426
-शादीपुर---------409
-बवाना----------406
-अशोक नगर------405
-नेहरु नगर--------403
(नोट : सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed