फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After by-election leadrs rested in their way.

वोट पड़ते ही भगवान की शरण में पहुंचे नेता

Mon, 15 Sep 2014 12:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 15 Sep 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
After by-election leadrs rested in their way.
मुलाकात में बीता दिन
विज्ञापन

मतदान होने के बावजूद भाजपा प्रत्याशी विमला बाथम की दिनचर्या में खास बदलाव नहीं आया। रविवार को राहत सिर्फ जनसंपर्क से मिली। प्रत्याशी के दिन की शुरुआत सुबह 5 बजे से हुई। फिर योग करने के बाद स्नान किया। इसके बाद काफी समय भगवान की पूजा में बिताया और जीत का आशीर्वाद मांगा। फिर चला लोगों और पदाधिकारियों से मिलने का दौर। भाजपा प्रत्याशी को कई लोगों ने जीत के प्रति आश्वस्त किया। साथ ही चुनावी आंकलन भी किया गया। विमला बाथम ने बताया कि चुनाव प्रचार को छोड़ कर कोई खास बदलाव नहीं हुआ।

परिवार के अलावा व्यवसाय में बिताया दिन
कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र अवाना ने रविवार को चुनावी थकान उतारी। आम दिनों की अपेक्षा दो घंटे देरी से उठे। स्नान कर पूजा अर्चना की। काफी समय बाद परिवार के साथ वक्त गुजारा। दोपहर तक दफ्तर पहुंचे। राजेंद्र अवाना ने बताया कि चुनाव प्रचार के समय इतने व्यस्त थे कि पर्याप्त नींद भी नहीं ले सके। हर दिन वह इसी तरह से काम करते हैं लेकिन चुनाव प्रचार में दूर-दूर तक जाना होता था। रविवार को अवकाश होने के बाद भी लोगों का मिलना-जुलना जारी रहा। साथ ही जिन लोगों ने चुनाव में साथ दिया था, उनको धन्यवाद भी दिया।
विज्ञापन


भगवान के ध्यान और आराम में बीता दिन
सपा प्रत्याशी काजल शर्मा ने अधिकांश समय भगवान का ध्यान और आराम कर बिताया। स्लिप डिस्क की बीमारी से परेशान काजल ने आराम को तरजीह दी। साथ ही उन्होंने मत गणना के लिए एजेंट तय कर कागजों पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने लोगों से प्राप्त रुझानों की जानकारी भी ली और काफी वक्त बाद किचन में भी समय बिताया। काजल शर्मा ने बताया कि स्लिप डिस्क से उबरने के लिए डॉक्टरों ने कुछ दिन आराम की सलाह दी है। परिणामों को लेकर भी परिवार में पूरे दिन बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed