फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After Breakup thought everything would be fine, but rape

सोचा कि ब्रेकअप के बाद सब ठीक हो जाएगा, लेकिन रेप

Sun, 01 Mar 2015 09:12 PM IST
Updated Sun, 01 Mar 2015 09:12 PM IST
विज्ञापन
After Breakup thought everything would be fine, but rape

नोएडा के एक मॉल में दिल्ली की 21 साल एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दिल्ली के साकेत कोर्ट के बाहर पहुंचकर पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


मेडिकल कराने के बाद साकेत थाने में पीड़िता के बयान पर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई। चूंकि मामला नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र का था। इसलिए पुलिस ने आरोपी योगेश को गिरफ्तार कर मामले की तफ्तीश नोएडा पुलिस को सौंप दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता बदरपुर में रहती है। फिलहाल वह फरीदाबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। कुछ समय पूर्व वह साकेत कोर्ट में एक वकील के पास सहायक का काम करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिव-इन-रिलेशन में रहते थे युवक व युवती

After Breakup thought everything would be fine, but rape

दो साल पूर्व उसकी मुलाकात जैतपुर निवासी योगेश (25) नामक युवक से हुई थी। दोनों ने लिव इन रिलेशन में रहना शुरू कर दिया। इस बीच पीड़िता ने उस पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन युवक ने शादी से इनकार कर दिया।

दोनों ने पिछले कुछ दिनों से अलग रहना शुरू कर दिया। आरोप है कि शनिवार को पीड़िता किसी काम से नोएडा सेक्टर-18 के एक मॉल में गई। वहां इसे योगेश मिला।

आइस्क्रीम खिलाने के बहाने योगेश पीड़िता को मॉल के बेसमेंट में ले गया। यहां उसने जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

इस तरह हो पाई रेप आरोपी की गिरफ्तारी

After Breakup thought everything would be fine, but rape

पीड़िता वापस दिल्ली पहुंची। यहां साकेत कोर्ट के बाहर उसने पीसीआर कॉल की। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली।

बाद में योगेश को जैतपुर में उसके घर से दबोच लिया गया। अब पूरा मामला नोएडा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर एक अन्य मामले में दिल्ली की एक अदालत ने महिला को आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोपी को मिली सजा को रद्द करते हुए कहा कि आरोपी को सजा देने के ठोस साक्ष्य नहीं है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रितेश सिंह ने उत्तरी दिल्ली निवासी आरोपी युवक को मजिस्ट्रेट द्वारा प्रदान चार माह की कैद व 9 हजार रुपये जुर्माने की सजा को रद्द कर दिया।

युवती से संबंध बनाने के लिए भेजता था अश्लील मैसेज

After Breakup thought everything would be fine, but rape

अदालत ने कहा कि पुलिस युवती को किए फोन व मैसेज की जांच पूरी तरह से करने में असफल रही है। अदालत ने कहा पुलिस दस्तावेजों को कानूनी दस्तावेज के रूप में भी पेश करने में असफल रही है।


उन्होंने कहा कि पेश साक्ष्य कई हिस्सों में है। इसके अलावा पीड़ित युवती की बीमारी की हालत में मौत हो गई और उसे गवाह के रूप में भी पेश नहीं किया जा सका। ऐसे में उसे सजा नहीं दी जा सकती। पुलिस के अनुसार आरोपी ने युवती के फोन पर कई आपत्तिजनक मैसेज भेजे थे।

गिरफ्तारी के बाद उसने माना था कि वह युवती से संबंध बनाना चाहता था, युवती ने रजामंदी नहीं दी जिस कारण उसने आपत्तिजनक मैसेज भेजे थे। सुनवाई के दौरान आरोपी ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसे फर्जी मामले में फंसाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed