फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after became CM Atishi made a big promise to the people of Delhi also attacked BJP fiercely

'मैं आपको भरोसा दिलाती हूं...': CM बनते ही आतिशी ने दिल्ली वालों से किया बड़ा वादा, भाजपा पर भी बोला जमकर हमला

Sat, 21 Sep 2024 07:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 21 Sep 2024 07:39 PM IST
सार

विधानसभा चुनावों से बमुश्किल पांच महीने पहले आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। आतिशी के बाद उनकी मंत्रिपरिषद में सबसे पहले सौरभ भारद्वाज ने शपथ ली, उसके बाद गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और दिल्ली कैबिनेट में नए सदस्य मुकेश अहलावत ने पद गोपनीयता की शपथ ली।

विज्ञापन
after became CM Atishi made a big promise to the people of Delhi also attacked BJP fiercely
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में नई सरकार का गठन हो गया है। अपने पांच कैबिनेट सहयोगियों के साथ आतिशी ने मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। राजनिवास में आयोजित सादे समारोह में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शपथ दिलाई। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप शीर्ष नेतृत्व व विधायक मौजूद थे। वहीं, आतिशी के माता-पिता भी शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने। मुख्यमंत्री बनने के बाद आतिशी ने वादा किया कि दिल्लीवालों के अब सभी काम होंगे। जेल से बाहर होने पर अरविंद केजरीवाल भाजपा के किसी तरह के षडयंत्र को कामयाब नहीं होने देंगे।

विज्ञापन

विधानसभा चुनावों से बमुश्किल पांच महीने पहले आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। आतिशी के बाद उनकी मंत्रिपरिषद में सबसे पहले सौरभ भारद्वाज ने शपथ ली, उसके बाद गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और दिल्ली कैबिनेट में नए सदस्य मुकेश अहलावत ने पद गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के बाद आतिशी ने समारोह में मौजूद केजरीवाल का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं, राज निवास पहुंचने से पहले भी वह सिविल लाइंस स्थित पूर्व सीएम के आवास पर अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ पहुंचीं। वहां से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ वह शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ ग्रहण के बाद अपने पहले बयान में आतिशी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 10 साल में दिल्ली की तस्वीर बदल दी है। शिक्षा व स्वास्थ्य को बुनियाद ढांचा बेहतर करने के साथ लोगों को मुफ्त बिजली दी है। उनका आरोप था वह आज मुख्यमंत्री इसलिए नहीं हैं कि भाजपा ने उनके खिलाफ झूठे केस दर्ज किए। लेकिन वो टूटे नहीं, दबे नहीं। अब हम सभी दिल्लीवासियों को मिलकर फरवरी में होने वाले चुनाव में अरविंद केजरीवाल को फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना है। आतिशी ने लोगों को भरोसा दिया कि अब अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ गए हैं। अब दिल्ली में सीवर ठीक होंगे, पानी की समस्याएं ठीक होंगी, सड़कें ठीक होंगी। भाजपा को कोई भी षडयंत्र अब सफल नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed