फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After beating young man thrown from roof in ghaziabad

दबंगों ने युवक को पीटा और फिर पहली मंजिल से फेंका, ये थी वजह

Tue, 20 Feb 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Tue, 20 Feb 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
After beating young man thrown from roof in ghaziabad
फाइल फोटो
कुछ दिन पहले युवक का एक दबंग से झगड़ा हो गया था। इसके बाद आरोपी दबंग ने पीड़ित के भाई से मारपीट की और फिर शाम को अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की पिटाई की। फिर पहली मंजिल से फेंक दिया। 
विज्ञापन


वारदात उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में हुई। साहिबाबाद के मकनपुर गांव में रविवार को दबंगों ने घर में घुसकर एक युवक को पीटा और बाद में पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। 
विज्ञापन

युवक के दौनों पैरों में फ्रैक्चर आए हैं। उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत मिलने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की।     
विज्ञापन
विज्ञापन


मकनपुर में रहने वाले युवक का झगड़ा कुछ दिन पहले गांव के एक दबंग से हो गया था। आरोप है कि इसके बाद रविवार को आरोपी दबंग ने युवक के भाई के साथ मारपीट की। शाम को आरोपी कुछ लोगों के साथ उसके घर में घुस आया और युवक को पीटा। 

इसके बाद दबंगों ने उसे पहले मंजिल से नीचे फेंक दिया। युवक के दोनों पैर की तीन-तीन जगह से हड्डियां टूट गई हैं। पीड़ित के भाई ने रविवार रात में ही इंदिरापुरम थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दे दी थी। 

उन्होंने दबंगों पर घर की महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट का भी आरोप लगाया था। उनका कहना है कि अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। मामले में सीओ डा. राकेश कुमार मिश्रा का जांच के बाद ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed