मकान मालिक से पिटने के बाद बनाया था मर्डर का प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराय रोहिल्ला इलाके में बुजुर्ग दंपति और उसके बेटे की हत्या किराएदार ने की थी। पुलिस का दावा है कि दंपति के बेटे ने रुपये नहीं देने पर किराएदार की पिटाई कर दी थी।
जिसका बदला लेने के लिए उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी मिथलेश महतो (25) को बिहार के खगड़िया से गिरफ्तार किया है। उसके पास से मोबाइल फोन व तीन पासबुक मिली है।
उत्तर जिला पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि गत 25 सितंबर को सराय बस्ती में रहने वाले चंदुमल (70) उसकी पत्नी गोला देवी (65) और बेटे राकेश (30) की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।
कई बदमाशों से की पुलिस ने पूछताछ
पुलिस ने मामले की छानबीन के दौरान चंदुमल के किराएदारों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा पुलिस ने इलाके के कई बदमाशों से भी पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि चंदुमल के एक किराएदार मिथलेश महतो को 22 सितंबर को इलाके में देखा गया था। मिथलेश ने घटना से 15-20 दिन पहले ही राकेश से झगड़ा होने के बाद मकान छोड़ दिया था।
जांच में पता चला कि मिथलेश बिहार के खगड़िया का रहने वाला है। एसआई राजीव, एसआई अमित और हवलदार हरफूल के नेतृत्व में पुलिस टीम खगड़िया स्थित मिथलेश के गांव में छापा मारा।
हथियार लेने गया था गांव
जहां से पता चला कि वह ससुराल में है। पुलिस ने पिपरा गांव में छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मिथलेश ने बताया कि वह चंदूमल के मकान की चौथी मंजिल पर दो तीन माह किराए पर रहा।
एक दिन चंदूमल के बेटे राकेश ने उससे रुपये मांगे। मना करने पर राकेश ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसी दिन उसने राकेश की हत्या करने का मन बना लिया। वह सीधा अपने गांव चला गया।
जहां से वह हथियार लेकर दिल्ली आया। गत 23 सितंबर को वह राकेश के पास आया और उसकी हत्या कर दी और उसके बाद तीसरी मंजिल पर आकर उसके पिता और मां की गला रेत कर हत्या कर दी। उसके बाद घर से लूटपाट करने के बाद वह गांव चला गया।