{"_id":"5d35b6c28ebc3e6c9874905a","slug":"after-attacking-sister-in-law-head-accused-jumped-from-third-floor-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाभी के सिर पर ट्यूबलाइट से हमला करने के बाद तीसरी मंजिल से देवर ने लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाभी के सिर पर ट्यूबलाइट से हमला करने के बाद तीसरी मंजिल से देवर ने लगाई छलांग
Mon, 22 Jul 2019 06:44 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 22 Jul 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में झगड़े के बाद एक युवक ने भाभी के सिर पर ट्यूबलाइट मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद आरोपी ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घायल को आचार्य भिक्षु अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की शिनाख्त उदय कुमार (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
वारदात के समय उदय ने शराब पी हुई थी या नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पुष्टि हो पाएगी। पुलिस के मुताबिक, उदय परिवार के साथ गली नंबर-8, सिंह नगर, आनंद पर्वत में रहता था। परिवार में बड़ा भाई विजय कुमार, भाभी रीना व अन्य सदस्य हैं।
विज्ञापन
विजय प्राइवेट नौकरी करता है। उदय की 5 साल पहले शिवानी से शादी हुई थी। उसका 4 साल का बेटा भी है। उदय शराब का आदी था, जिसकी वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके में रहने लगी।

Trending Videos
वह अपने भाई के साथ रहता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उदय शराब पीकर अक्सर उनसे झगड़ा करता था। रविवार रात उदय का अपनी भाभी से झगड़ा हुआ। बात इतनी बढ़ी कि आरोपी ने ट्यूबलाइट भाभी के सिर पर दे मारी, जिससे वह लहूलुहान हो गई।
इसके बाद वह बुरी तरह डर गया और तीसरी मंजिल से गली में छलांग लगा दी। पड़ोसियों ने शोर-शराबा और किसी के नीचे गिरने की आवाज सुनी तो वह उधर भागे। उदय गली में खून से लथपथ पड़ा था।
तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घायल रीना का भी उपचार कराया। पुलिस रीना और विजय से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इस बाबत शिवानी से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है।