फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After asking evidence AAP tried for damage control, again praising the PM and the army

सबूत मांगने पर किरकिरी के बाद आप का डैमेज कंट्रोल, फिर की पीएम और सेना की तारीफ

Thu, 06 Oct 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Oct 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
 After asking evidence AAP tried for damage control, again praising the PM and the army
केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर से बुधवार को भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक की तारीफ की। पार्टी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी है। 

विज्ञापन


पार्टी का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हर मसले पर आप केंद्र सरकार के साथ खड़ी है। हालांकि, पार्टी का मानना है कि सर्जिकल स्ट्राइक पर भाजपा को राजनीति नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन


पार्टी ने मौजूदा हालात पर चर्चा करने के लिए बुधवार को राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उनके निवास पर हुई बैठक में पीएसी सदस्य मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को राजनीति न करने की नसीहत

 After asking evidence AAP tried for damage control, again praising the PM and the army
संजय सिंह - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

बैठक के बाद वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बताया कि भारतीय सेना ने जांबाजी से सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। बैठक में इसकी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप के कार्यकर्ता सीमावर्ती इलाके में मौजूद हैं। 

वहां सीमा के गांवों से हटाए गए लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है। संजय सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर फैसले के साथ खड़ी रहेगी। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जिस वीडियो पर विपक्षी हंगामा कर रहे हैं, उसमें उन्होंने प्रमाण देने की जगह पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करने की बात कही थी।

संजय सिंह ने कहा कि बैठक में प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री के बड़े-बड़े बैनर लगाकर सियासी फायदा उठाने की भाजपा की कोशिश की निंदा की है। भाजपा ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर उत्तर प्रदेश व गोवा में जिस तरह से पोस्टर-बैनर लगाए हैं, वो गलत है। उन्होंने मांग की सुरक्षा से जुड़े मसलों पर किसी तरह की राजनीति भाजपा को नहीं करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed